दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना ने दी मंजूरी.
दिल्ली में जुलाई 2024 में ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के मामले में अब फायर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना ने फायर विभाग के अधिकारी वेदपाल और उदयवीर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है.
दावा किया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने इस मामले में पहले लापरवाही बरती, फिर तथ्यों को छिपाया भी. जांच में पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने 1 जुलाई 2024 को बेसमेंट का निरीक्षण कर गलत रिपोर्ट दी थी और अवैध रूप से उसे लाइब्रेरी के रूप में उपयोग की अनुमति दी, जिसके आधार पर 9 जुलाई को फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी हुआ. इसके बाद 27 जुलाई 2024 को भारी बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी.
खबर अपडेट की जा रही है…

