मार्नस लाबुशेन को मिला मौका (Photo: PTI)
Australia Squad for Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में 15 खिलाड़ी चुने गए हैं, जिसकी कमान स्टीव स्मिथ संभालते दिखेंगे. एशेज के लिए पहले टेस्ट की टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी होती दिखी है. लाबुशेन को इस साल की शुरुआत में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. लेकिन, अब घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के लिए पिछली 8 पारियों में 5 शतक लगाने का इनाम उन्हें मिला है. लाबुशेन की वापसी का असर सैम कॉन्स्टस पर पड़ा, जिन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.
एशेज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरन ग्रीन, जॉश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरॉल्ड, ब्यू वेब्स्टर
खबर अपडेट हो रही है…

