पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था.
पीएम मोदी ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई. हमारे खिलाड़ियों को बधाई. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में आने के लिए प्रेरित करेगी.
A spectacular win by the Indian team in the ICC Womens Cricket World Cup 2025 Finals. Their performance in the final was marked by great skill and confidence. The team showed exceptional teamwork and tenacity throughout the tournament. Congratulations to our players. This
— Narendra Modi (@narendramodi) November 2, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी बधाई
वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला क्रिकेटरों ने पूरे देश का दिल जीत लिया है. उन्होंने एक्स पर कहा कि आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! साहस, कौशल और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन. आपने न केवल एक ट्रॉफी जीती है, बल्कि पूरे देश का दिल जीत लिया है. हर भारतीय को आप पर गर्व है! ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’. भारतीय क्रिकेट और खेलों में महिलाओं के लिए एक सुनहरा पल.
विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम. यह देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि हमारी टीम आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीतकर भारत का गौरव आसमान पर पहुंचाएगी. आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है. पूरी टीम को बधाई.

महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, इतिहास रच दिया गया! हमारी महिला खिलाड़ियों ने क्या ही शानदार प्रदर्शन किया. 140 करोड़ भारतीय इस गौरवशाली क्षण का आनंद ले रहे हैं. बधाई हो, विश्व चैंपियन. वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल का विजयी कैच देखने के बाद टीम इंडिया को बधाई दी.
#WATCH | Union Minister Shivraj Singh Chouhan congratulated Team India as he watched the winning catch of India vs South Africa ICC Women’s World Cup Final. India beat South Africa by 52 runs to clinch their maiden World Cup title.
Source: Office of Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/dyLEgUdOTD
— ANI (@ANI) November 2, 2025
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

