आरोपी रोहित आर्या.
मुंबई पुलिस ने गुरुवार 30 अक्टूबर को पवई के रा स्टूडियो से 17 बच्चों और दो अन्य लोगों को बचाया, जहां उन्हें एयरगन और केमिकल से लैस एक व्यक्ति ने बंधक बना रखा था. आरोपी का नाम रोहित आर्या था, जिसे पुलिस ऑपरेशन के दौरान गोली लगी थी और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिन बच्चों को बंधक बनाया गया था. उनकी उम्र 10 से 15 साल के बीच थी. वहीं इस बंधक के पीछे रोहित आर्या ने दावा किया था कि उसने महाराष्ट्र सरकार के ‘माझी साला, सुंदर साला’ योजना के तहत काम किया था और उसके 2 करोड़ रुपए बकाए का भुगतान नहीं किया गया था. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है, जिसकी इस मामले में चर्चा हो रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि रोहित शिवसेना (शिंदे) सरकार में शिक्षा मंत्री रहे दीपक केसरकर से अपने काम के बकाए का भुगतान चाहता था. इसके लिए उसने केसरकर के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था. पुलिस के अनुसार रोहित ने अपने भुगतान के लिए बच्चों को बंधक बनाया था. वहीं पिछली महाराष्ट्र सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री रहे दीपक केसरकर ने कहा कि रोहित ने मेरी पाठशाला, खूबसूरत पाठशाला योजना के तहत काम किया था. विभाग का कहना है कि बकाए का भुगतान किया जा चुका है.
क्या है माझी साला, सुंदर साला योजना?
माझी साला, सुंदर साला योजना को महाराष्ट्र में 2022 में लागू किया गया था. यह महाराष्ट्र सरकार की एक शैक्षणिक और विकासात्मक योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को आधुनिक, आकर्षक और प्रेरणादायक शिक्षण केंद्रों में बदलना है. यह योजना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार में महाराष्ट्र शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई थी.
ये है योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना के तहत राज्य के स्कूलों को सुंदर, स्वच्छ और आधुनिक बनाना और बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और सुविधाएं देना है. वहीं डिजिटल और स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा देना भी योजना का अहम हिस्सा है. योजना के तहत स्कूलों को प्रतिस्पर्धात्मक रूप से सुधारने के लिए प्रेरित करना. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने इस योजना के लिए 2025-26 के बजट में लगभग 86.73 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.
आर्या का आरोप था कि करीब दो करोड़ रुपए का भुगतान बयाका था. हालांकि विभाग ने कहा है कि आर्या को भुगतान किया जा चुका है. मुख्यमंत्री मेरा स्कूल, सुंदर स्कूल अभियान के तहत रोहित ने 2023-24 में काम किया था. उसने इसके पहले भी बकाए का भुगतान नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दी थी. सरकार का कहना है कि उसके अकाउंट में 1 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे.
ये भी पढ़ें – कौन हैं API अमोल वाघमारे?जिन्होंने पवई में रोहित आर्य का एनकाउंटर किया
