भारत की महिला वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री (फोटो-पीटीआई)
Ind W vs Aus W:भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी. महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. 339 रनों के लक्ष्य को भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 89 रनों की पारी और जेमिमा रॉड्रिग्स के शतक के दम पर हासिल कर लिया. भारत की ये जीत चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया 8 साल बाद कोई वर्ल्ड कप मैच हारा है और पहली बार किसी टीम ने वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैच में इतने बड़े रन चेज़ को अंजाम दिया है.
