Moto G67 PowerImage Credit source: Flipkart
Moto G67 Power 5G: यदि आप बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. मोटोरोला ने भारत में अपने नए किफायती फोन मोटो G67 पावर 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इस फोन को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में 7,000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोन में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा.
भारत में कब होगा लॉन्च
Moto G67 Power 5G भारत में 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अब तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है. इस फोन को 10 से 15 हजार के बीच की कीमत में पेश किया जा सकता है. हैंडसेट के लिए एक माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है. जिससे पता चलता है कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
Moto G67 Power 5G की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी. इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन होगा, हैंडसेट में MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64-रेटेड बिल्ड होने का दावा किया गया है. इसके अलावा इसमें वेगन लेदर डिजाइन मिलने वाला है.
फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज होने की पुष्टि हुई है. यह फोन एंड्रॉयड 15-आधारित Hello UX पर चलेगा. Moto G67 Power 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिलेगा.
कैमरे की बात करें तो, Moto G67 Power 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन में 7,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.
