दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पहला प्रयास असफल रहा है
प्रदूषण से निजात पाने के लिए दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का पहला प्रयास सफल नहीं रहा है. IIT कानपुर के निदेशक के मुताबिक दिल्ली में आज क्लाउड-सीडिंग का प्रयास सफल नहीं रहा. कल दो उड़ानों के साथ फिर से प्रयास किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बादलों की आद्रता कम होने की वजह से क्लाउंड सीडिंग का पूरी तरफ से सफल नहीं रहा है. बुधवार को एक बार फिर से क्लाउंड सीडिंग के दो ट्रायल किए जाएंगे.
दिल्ली में कृतिम बारिश कराने के लिए मंगलवार को सेसना विमान कानपुर से उड़ान भरी थी. दिल्ली के कई इलाकों में क्लाउंड सीडिंग का ट्रायल किया गया था. क्लाउंड सीडिंग की शुरुआत आईआईटी कानपुर से हुई थी. दूसरा इलाका मेरठ एयरफिल्ड का था. तीसरे खेकरा, चौथा बुराड़ीस, पांचवां नॉर्थ करोल बाग, पांचवां मयूर विहार, छठा सडकपुर, सातवां भोजपुर का इलाका था. इन इलाकों में क्लाउड सीडिंग के बाद भी बारिश नहीं हुई.
विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के ट्रायल के बाद भी बारिश नहीं होने पर सियासत गरमा गई है.आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम वर्षा कराने के नाम पर भी भाजपा सरकार ने फर्जीवाड़ा कर दिया. जबकि IMD की रिपोर्ट बता रही है कि मंगलवार को दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई.
कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार और बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने भी अपनी विधानसभा में बारिश होने से इनकार किया. भाजपा सरकार ने कृत्रिम वर्षा का दावा किया, मगर कहीं बारिश नहीं हुई.
आप नेताओं ने उड़ाया मजाक
दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आर्टिफिशियल रेन के लिए क्लाउड सिडींग करने पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए उपहास उडाया है.
सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर की छत पर खड़े होकर कहा कि शाम हो गई है लेकिन अभी तक बारिश नहीं है. दिल्ली सरकार ने इंद्रदेवता का क्रेडिट लेने के लिए कृत्रिम बारिश करने की बात कही और जो बादल थे वो भी हट गए जबकि कल छठ पूजा के दौरान हल्की सी बूंदें थी. उन्होंनेइसे बारिश में भी फर्ज़ीवाड़ा करार दिया है और कहा है कि कृत्रिम वर्षा का कोई नामुनिशान नहीं दिख रहा है.
