मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू करने को लेकर प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने SIR को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ज्ञानेश कुमार ने ने कहा कि दूसरे चरण चिन्हित किए गए राज्यों में SIR प्रक्रिया चलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में SIR पूरी तरह सफल रहा है. इसी तरह दूसरे चरण में जिन-जिन राज्यों में प्रक्रिया चलाई जाएगी, वहां संभवताः यह सफल रहेगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मैं लोकआस्था के पर्व छठ के लिए शुभकामनाएं देता हूं..उन्होंने कहा कि बिहार में SIR की सफलता के बाद सभी सीईओ के साथ दो बैठकें की गईं. SIR का मकसद अयोग्य मतदाता को हटाना और योग्य को अधिकार देना है. दूसरे चरण में 12 राज्यों में SIR किया जाएगा. ये सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 326 के तहत मतदाता होने के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है.
#WATCH दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “…SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का दूसरा चरण 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आरंभ होने वाला है।” pic.twitter.com/ylnzlivhlt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2025
21 साल पहले हुआ था SIR
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 21 साल पहले आखिरी बार SIR किया गया था. उन्होंने साफ किया कि SIR में सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अयोग्य मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा. इसे लेकर कई बार बैठकों का दौर चला है. इसके बाद यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले SIR किया जाना सबसे ज्यादा जरूरी है, जिससे फर्जी मतदाताओं पर लगाम लगाई जा सके.
