आरएसएस नेता
कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने एक आरएसएस नेता और दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह केस एक स्थानीय शख्स की शिकायत पर हुआ. इसमें कहा गया कि आरएसएस नेता कल्लडका प्रभाकर भट ने 20 अक्टूबर को उप्पलिगे में हुए कार्यक्रम में भाषण दिया, जो यूट्यूब चैनल ‘कहले न्यूज़’ पर दिखाया गया. शिकायत में आरोप है कि उनके भाषण में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के खिलाफ अपमानजनक बातें की गईं.
STORY | Karnataka: Case filed against RSS leader over ‘hate speech’ at Deepotsava event
Police said they have registered a case against RSS leader Kalladka Prabhakar Bhat and the organisers of a Deepotsava event held in Uppalige, following a complaint from a resident of Puttur pic.twitter.com/q7KTapsS10
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2025
भाषण से फैली नफरत की भावना
आरोप है कि भाषण की वजह से धार्मिक नफरत की भावना लोगों में फैली. उनके भाषण की वजह से महिलाओं का अपमान हुआ और सार्वजनिक शांति को खतरा पहुंचा. पुलिस ने 25 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया. इसमें इनपर धार्मिक शत्रुता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने जैसे आरोप को शामिल किया गया है.
खबर अपडेट हो रही है..
