रोहित शर्मा ने शानदार शतक ठोका. (Photo-PTI)
Rohit Sharma Century: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक ठोका है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 105 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार शतक ठोका. एडिलेड में शानदार 73 रनों की पारी खेलने वाले रोहित ने सिडनी में कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार शतक बनाया. इस साल रोहित शर्मा का ये दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक ठोका था. सिडनी में शतक लगाने के बाद रोहित ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो उनके संन्यास की अटकलें लगा रहे थे.
खबर अपडेट की जा रही है….
