ECI ने राजनीतिक दलों को जारी की एडवाइजरी
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच ECI ने राजनीतिक दलों को एडवाइजरी जारी की है. भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से बनाए गए या बदले गए वीडियो, ऑडियो और चित्रों का दुरुपयोग नहीं करेंगे. अगर राजनीतिक दल इसके बाद भी ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन पर एक्शन लिया जाएगा.
ECI ने राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को पत्र भेजा है. जिसमें दलों को साफतौर पर कहा गया है कि सिंथेटिकली जनरेटेड या AI-अल्टर्ड कंटेंट का गलत तरीके उपयोग नहीं किया जाए. इस कंटेंट के जरिए भ्रामक प्रचार और वोटरों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है. इसे लेकर ECI ने राजनीतिक दलों को चेताया है.
AI का दुरुपयोग करने से बचे राजनीतिक दल
चुनाव आयोग ने पत्र में आगे बताया कि अगर राजनीतिक दल AI का उपयोग करता है तो उसे सामग्री को स्पष्ट दिखाना होगा. साथ अपने मुद्दों और दल के लेबल के साथ प्रसारित करना होगा, ताकि जनता को भ्रमित न किया जा सके हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि AI का उपयोग करने के लिए मना नहीं किया गया है, लेकिन इसके दुरुपयोग के लिए मना किया गया है. राजनीतिक दल अपने प्रचार में इसके दुरुपयोग से बचे.
झूठी सूचनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा
चुनाव आयोग ने पत्र में कहा कि डीपफेक और AI आधारित झूठी सूचनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है. इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 और पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. अगर इसके बाद भी राजनीतिक दल इसका दुरुपयोग करते हैं तो एक्शन लिया जाएगा.
🗳️ निर्वाचन आयोग की अहम एडवाइजरी
📢 चुनाव के दौरान कृत्रिम या AI आधारित सामग्री के जिम्मेदार उपयोग को लेकर @ECISVEEP ने जारी की सलाह
📌 उद्देश्य — निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना।#ECI #BiharElections2025 #LoktantrKaTyohar pic.twitter.com/kq1u723QkO
— PIB in Bihar (@PIB_Patna) October 24, 2025
पहले भी जारी किए जा चुके हैं निर्देश
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को याद दिलाया इस पूरे मामले को लेकर पहले भी 6 मई 2024 और 16 जनवरी 2025 को निर्देश जारी किए जा चुके हैं. अब एक बार फिर बिहार चुनाव के मद्देनजर आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
