तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है. मौजूदा सरकार से लोग गुस्से में हैं. नामांकन दाखिले का काम पूरा हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है. बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार से त्रस्त है. इस डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है. लोग बेरोजगारी और पलायन से तंग आ चुके हैं. मौजूदा सरकार ने हमारी पहले की घोषणाओं की ही नकल करके जनता को गुमराह किया है. उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा.
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि इस सरकार में जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ है. हमने तय किया है कि सभी जीविका CM (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. हम उनका वेतन भी बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रति माह करेंगे. यह कोई साधारण घोषणा नहीं है. जीविका दीदियों की यही मांग रही है.
#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “Once we form our government, Jeevika CM (Community Mobilisers) Didis will be made permanent and a salary of Rs 30,000 per month will be given to them. The interest on the loans taken by Jeevika Didis will be waived off. For https://t.co/5IFJz6iCbz pic.twitter.com/zvDvz64xcP
— ANI (@ANI) October 22, 2025
तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही जीविका जीविका दीदियों द्वारा लिए गए ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा. अगले दो वर्षों तक जीविका दीदियों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. जीविका दीदियों को 2,000 रुपए का अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा. सभी जीविका दीदियों को 5 लाख रुपए का बीमा मिलेगा.
उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा. विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों को अब एक साथ स्थायी किया जाएगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव से महागठबंधन को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या महागठबंधन में सब सही नहीं है? इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई विवाद नहीं है. कल आपको सभी सवालों का जवाब मिलेगा.
