ऋषभ शेट्टी Image Credit source: Instagram- Rishab Shetty
Rishab Shetty Education:कांतारा फिल्म ने रिलीज होने के बाद से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. अभी बीते दिनों कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई है, जिसको लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है. अमूमन, सभी इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग और कहानी कहने के अंदाज को सराह रहे हैं. सभी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.
आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि कांतारा फिल्म फेम अभिनेता और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की पढ़ाई कहां से हुई है? उनके पास कौनी से डिग्री है.
बचपन से रही थिएटर और एक्टिंग में दिलचस्पी
कांतारा फिल्म फेम अभिनेता और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को कर्नाटक के उडुपी जिले में हुआ था. वो बचपन से ही कला और नाटकों में दिलचस्पी रखते थे. स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने थिएटर में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उन्हें मंच पर परफॉर्म करने का शौक बढ़ता गया, जिसने आगे चलकर उनके करियर की दिशा तय कर दी.
कॉमर्स में ग्रेजुएशन फिर सीखी फिल्ममेकिंग
कांतारा फिल्म फेम अभिनेता और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के स्कूल से ही पूरी की है. इसके बाद उन्होंने मैंगलुरु यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री (B.Com) हासिल की. पढ़ाई के दौरान भी वह थिएटर से जुड़े रहे और कई नाटकों में अभिनय किया. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने अभिनय को करियर बनाने का फैसला किया और बैंगलुरु में फिल्ममेकिंग और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. यहीं से उनके अभिनय और डायरेक्टर का सफर शुरू हुआ.
अब हैं सफल एक्टर और डायरेक्टर
थिएटर से शुरुआत करने वाले ऋषभ शेट्टी आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. आज वो अपनी मेहनत और हुनर से युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. कांतारा जैसी फिल्म ने उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई. उनकी सफलता बताती है कि जुनून और मेहनत से सपने पूरे किए जा सकते हैं.
यह खबर भी पढ़ें-UPPSC PCS Prelims Answer Key 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, 25 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति, जानें रिजल्ट पर अपडेट
