चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने महागठबंधन से सीटों और उम्मीदवारों के ऐलान में बाजी मार ली है. NDA में शामिल सभी दलों ने अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. गुरुवार को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) अपने कोटे के सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. चिराग ने बुधवार को 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. गुरुवार को चिराग ने बाकी बचे 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.
चिराग पासवान की पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर एक खास जानकारी साझा की है. पोस्ट में किस जाति के कितने उम्मीदवारों के बारे में बताया गया है. पोस्ट में बताया गया है कि पार्टी ने 29 उम्मीदवार में से 5 राजपूत, 5 यादव, 4 पासवान, 4 भूमिहार और 1-1 ब्राह्मण, तेली, सूढ़ी, रौनियार, कानू, रजवार, धोबी, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के नेतृत्व में घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन वाली pic.twitter.com/qRmg5ob0Iq
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) October 16, 2025
