नवंबर का महीना घूमने के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान न तो अधिक गर्मी होती और न ही सर्दी। इस दौरान घूमने के लिए के लिए दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट्स में मुन्नार का नाम सबसे पहले आता है। केरल में स्थित मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है।
यदि आप नवंबर में मुन्नार घूमने का प्लान बना रहे, तो यह लेख आपके लिए एकदम परफेक्ट होता है। असल में मानसून के बाद यहां का मौसम बहुत ही सुहाना हो जाता है। पहाड़ियां हरी-भरी नजर आती हैं और झरने भी काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे जगहों के बारे में जो आपकी मुन्नार की यात्रा को बेहद शानदार बना देगा।
चाय के बागान और टाटा टी म्यूजियम
गौरतलब है कि मुन्नार की पहचान उसके दूर-दूर तक फैले चाय के बागान हैं। मुन्नार की घुमावदार सड़कों से गुजरते हुए आप चाय की पत्तियां की महक को हवा में महसूस कर सकते हैं। वहीं, आप यहां पर टाटा टी म्यूजियम जाकर आप चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया, उसके इतिहास और प्रोसेसिंग को काफी करीब से देख सकते हैं। इधर आप फ्रेश चाय का स्वाद ले सकते हैं।
अट्टुकड़ वॉटरफॉल
यहां पर ऊंची पहाड़ियां और घने जंगलों के बीच से गुजरता अट्टुकड़ झरना देखने में काफी खूबसूरत लगता है। मानसून के बाद झरने का पानी में उफान देखने को मिलता है। ट्रेकिंग और प्रकृति की खूबसूरती के बीच समय बिताने के लिए ये जगह काफी शानदार है।
मट्टुपेट्टी बांध और झील
मुन्नार से करीब 13 किमी की दूरी पर स्थित मुट्टुपेट्टी बांध एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है। यहां की शांत झील में आप स्पीड बोटिंग या पैडल बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही झील के किनारे फैले टी गार्डन का नजारा और भी खूबसूरत लगते हैं।
एरावीकुलम नेशनल पार्क
यदि आपको वन्यजीव देखने काफी शौक है और आपको एडवेंचर काफी पसंद हैं, तो आप एरावीकुलम नेशनल पार्क आपके लिए सबसे परफेक्ट है। यहां पर आप पश्चिमी घाट के जंगली बकरे नीलगिरी तहर को देख सकते हैं, जो कि लुप्त होने की कगार पर हैं। इसके साथ ही, दक्षिण भारत की सबसे ऊंची अनामुडी भी इसी नेशनल पार्क में है।
इको प्वॉइंट
मट्टुोपेट्टी डैम से कुछ ही दूरी पर इको प्वाइंट हैं, जहां से जोर से बोलने पर आवाज गूंजती हुई सुनाई देती है। जब आप पहाड़ियों की ओर जोर से चिल्लाते हैं, तो आपकी आवाज वापिस गूंजकर आती है। खूबसूरत झील और चारों तरफ घने पेड़ों से घिरा ये पॉइंट घूमने की बेहतरीन जगह है।

