मेटा स्वामित्व WhatsApp इस समय दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। WhatsApp को लोग पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए अलग-अलग नंबर यूज कर सकते हैं। इस परिस्थिति में बार-बार मोबाइल बदलना या दूसरा डिवाइस साथ रखना परेशानी का कारण बन सकता है।
लेकिन अब अच्छी खबर यह आई है कि iPhone यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी एप की मदद से एक ही डिवाइस में किसी दूसरे व्हाट्सएप अकाउंट को भी ऐड कर पाएंगे या किसी दूसरे व्हाट्सएप अकाउंट अपने iPhone में ओपन कर सकते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं-
इनबिल्ट फीचर करेगा मदद
असल में WhatsApp अपने यूजर्स को अब आईफोन में ऐसा फीचर दे रहा है कि, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही एप में दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आपको इसके लिए कोई एक्स्ट्रा एप्लिकेशन को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है। बस दूसरे नंबर का WhatsApp अकाउंट पहले से एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद ही OTP से लॉगिन करें।
किसी दूसरे का WhatsApp अपने iPhone में कैसे चलाएं?
यदि आप iPhone में किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट जोड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
– सबसे पहले WhatsApp एप ओपन करें।
– इसके बाद नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर क्लिक करें।
– इधर से अब Add Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर को एंटर कर सकते हैं।
– यहां से आप QR कोड के जरिए किसी दूसरे का WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं।
– नए नंबर के लिए OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
– सेटअप पूरा होते ही दूसरा अकाउंट आपके iPhone में ऐड कर लें।
स्विच करना भी है आसान
जब आप दूसरा अकाउंट ऐड कर लेंगे, तो बाद में इसको जरुरत के मुताबिक दोनों अकाउंट के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इससे पर्सनल और ऑफिस चैट्स को अलग-अलग मैनेज करना काफी ज्यादा आसान हो जाएगा।

