टीवी अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अभिनेता करण कुंद्रा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि शो ‘ये कहां आ गए हम’ के एक सीन की शूटिंग के दौरान करण ने उन्हें बिना सहमति के किस किया था। इतना ही नहीं, सान्वी ने यह भी बताया कि करण ने उन पर हाथ भी उठाया था। सान्वी के इस खुलासे ने इंटरनेट पर सबको हैरान कर दिया है।
किस और थप्पड़ वाला ड्रामा
सान्वी ने ‘फिल्मीबीट’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि एक सीन के दौरान डायरेक्टर के ‘एक्शन’ बोलने से पहले ही करण ने उन्हें किस कर लिया था। सान्वी ने बताया, “एक सीन होना था, लेकिन डायरेक्टर के एक्शन बोलने से पहले ही उन्होंने मुझे किस कर दिया और मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उस वक्त तो उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस आए और मुझे बहुत जोर से थप्पड़ मारा। एक लड़की और एक पुरुष के थप्पड़ के असर में बहुत फर्क होता है। मैं फर्श पर गिर गई और फिर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं। किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। बाद में एकता मैम ने करण की तरफ से मुझसे माफी मांगी और मेरा साथ दिया, जिससे चीजें आसान हुईं।”
इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?
ड्रामे में अनुषा दांडेकर की एंट्री
सान्वी ने आगे बताया कि करण के वाइब्स से असहज होने के बाद उन्होंने अनुषा तक बात पहुंचाई थी, जिसके बाद सेट का माहौल काफी बिगड़ गया। सान्वी ने बताया, “एक लड़की को समझ आ जाता है कि किसी लड़के की नजर और वाइब कैसी है। हमारा एक कॉमन फ्रेंड था, इसलिए मैंने करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को बताने का फैसला किया कि करण मुझमें इंटरेस्ट ले रहे हैं। लेकिन इसके बाद अनुषा सेट पर आने लगीं और नजर रखने लगीं। जल्द ही उन्होंने मेरे लिए चीजें मुश्किल कर दीं और पूरा माहौल टॉक्सिक हो गया।”
इसे भी पढ़ें: मेरी आवाज का गलत… Ajay Devgn की ‘चौहान’ के मेकर्स पर भड़के Zeeshan Ayyub
करण ने जब दोबारा की बदतमीजी
सान्वी ने बताया कि इस घटना के बाद भी करण ने एक रोमांटिक सीन के दौरान दोबारा गलत बर्ताव करने की कोशिश की थी। जब सान्वी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के डायरेक्टर को बदल दिया गया।
काम को काम की तरह लिया
इन सभी कड़वे अनुभवों के बावजूद, सान्वी का कहना है कि उनके मन में करण को लेकर अब कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि सेट पर इमोशनल या फिजिकल सीन्स करते वक्त एक्टर्स को डायरेक्टर के विजन पर भरोसा करना पड़ता है।
सान्वी ने बताया, “सेट पर ऐसी चीजें हो जाती हैं। कभी-कभी सीन्स में फिजिकल एक्शन की जरूरत होती है और अगर आप नए हैं, तो आपको हमेशा अंदाजा नहीं होता कि कितनी ताकत लगानी है। यह कुछ पर्सनल नहीं था, मैं बस अपना काम कर रही थी ताकि सीन रियल दिखे।”
Source Link