गर्मियों के मौसम की शुरूआत होते ही लोग घूमने की प्लानिंग शुरूकर कर देते हैं। लेकिन जैसे ही घूमने की बात आती है, तो लोग शिमला, मनाली, नैनीताल, गोवा या मसूरी का नाम लेते हैं। जिसको देखो वही इन सभी जगहों पर घूमने के लिए आते हैं। लेकिन इन जगहों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है, लेकिन सब कुछ महंगा हो जाता है। ट्रैफिक, महंगे होटल, हर ओर भीड़ यह सब मिलकर ट्रिप का पूरा मजा बेकार कर देते हैं।
ऐसे में अगर आप कुछ नई जगह, कम बजट वाली और सुकून भरी जगहों पर जाने का सोच रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अंडमान और मनाली जैसा मजा ले सकती हैं। वहीं इन जगहों पर घूमने का खर्च भी काफी कम आएगा।
इसे भी पढ़ें: जून की गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand का Nainital है Perfect Summer Destination, जानें सबकुछ
गोकर्ण
अगर आपको बीच पर चिल करना अच्छा लगता है, लेकिन आप गोवा जैसी भीड़ नहीं चाहती हैं। तो कर्नाटक का गोकर्ण सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। यहां के बीच जितने अधिक सुंदर हैं, उससे कहीं ज्यादा शांति है। कुदले बीच और ओम बीच यहां पर काफी ज्यादा फेमस है। वहीं आपको यहां जाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने होंगे।
कसोल
गर्मी के मौसम में मनाली में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप मनाली की भीड़ से बचना चाहती हैं, तो हिमाचल प्रदेश का कसौल भी एक अच्छा ऑप्शन है। यह पार्वती वैली में बसा छोटा सा गांव है। इस गांव की खूबसूरती देख कर हर कोई दीवाना हो जाता है। यहां पर आप ट्रेकिंग भी कर सकती हैं और नेचर का भी मजा ले सकती हैं। कसौल में आप कम बजट में 2 से 3 दिन आराम से रह सकती हैं।
तवांग
अगर आपको पहाड़ पसंद हैं, तो तवांग आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां पर आपको मनाली जैसी ठंडक मिलेगी। यहां के झीलें और मठ देखने लायक होती हैं। यहां पर आपको शिमला, मनाली या फिर नैनीताल जैसी भीड़ देखने को नहीं मिलेगी।
पुडुचेरी
अगर आपको अंडमान जैसा बेहद खूबसूरत बीच चाहिए, तो आप पुडुचेरी भी जा सकते हैं। यहां पर फ्रेंच स्टाइल की गलियां और कलरफुर घर दिखने में ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। यहां के बीच भी काफी ज्यादा साफ सुथरे होते हैं।
औली
बता दें कि औली को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह उत्तराखंड का बेहद खूबसूरत और सस्ता हिल स्टेशन है। यहां पर पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखकर हर कोई मोहित हो जाता है। वहीं औली में मनाली की तुलना में कम भीड़ होती है।
कम बजट में प्लान करें ट्रिप
सबसे पहले टिकट बुक कर लें।
लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
बजट में होमस्टे या होटल चुनना चाहिए।
खाने के लिए लोकल जगहों पर जाएं।

