पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित तरबेला डैम के पांचवें विस्तार यानी टी5 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 9 नवंबर 2026 को बड़ा हादसा हुआ। परियोजना स्थल पर बना अस्थाई सुरक्षा बांध प्रोटेक्टिव बंड टूटने से पानी टनल नंबर पांच और निर्माणाधीन हिस्सों में घुस गया। घटना के बाद निर्माण कार्य अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मौजूद पाकिस्तानी और विदेशी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक पाकिस्तानी कर्मचारी पानी के तेज बहाव में बह गया था जिसे बचा लिया गया। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक सुरक्षा बांध टूटने के बाद पानी टी पांच टनल में दाखिल हुआ। हालांकि पाकिस्तान की जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण की ओर से सामने आई तकनीकी जानकारी में बताया गया कि टनल के दूसरे बेंच कनेक्टिंग हिस्से में कमजोर चट्टानी संरचना ढंसने से पानी इंटेक पिट से टनल और निर्माणाधीन पावर हाउस क्षेत्र में पहुंचा। इस तरह घटना के कारण को लेकर शुरुआती खबरों में सुरक्षा बांध टूटने की बात कही गई है। जबकि पाकिस्तान की जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण की तकनीकी व्याख्या में कमजोर चट्टानी हिस्से के ढंसने को वजह बताया गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति को उठा ले गई पुलिस
इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। तरबेला पांचवा विस्तार परियोजना पाकिस्तान के सबसे अहम बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके सिविल निर्माण कार्य का ठेका चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना लिमिटेड पीसीसीएल को दिया गया था। मई 2021 में इस काम के लिए करीब 354.6 मिलियन का अनुबंध किया गया था। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत करीब 87 मिलियन बताई गई है। इसमें विश्व बैंक की ओर से $390 मिलियन और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक की ओर से 300 मिलियन की वित्तीय सहायता शामिल है। इस परियोजना के पूरा होने पर दरबेला डैम की बिजली उत्पादन क्षमता में 10,530 मेगावाट की बढ़ोतरी होनी है। इसके तहत 510 मेगावाट की क्षमता वाली तीन टरबाइन यूनिट लगाई जानी है। इससे डैम की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 4888 मेगावाट से बढ़कर 6418 मेगावाट हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: भारत से लड़ोगे…तुर्की संसद में मक्का पैक्ट पर जमकर मच गया हंगामा
पाकिस्तान की जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण के अनुसार परियोजना से हर साल औसतन करीब 13347 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। इसके लिए पहले से मौजूद सिंचाई टनल नंबर पांच को बिजली उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाना है। तरबेला टी पांच परियोजना पहले से ही देरी और निर्माण संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है। जुलाई 2026 में डॉन की एक रिपोर्ट में अगस्त 2025 में हुए कॉफ डैम हादसे की जांच का हवाला देते हुए बताया गया था कि ठेकेदार कंसलटेंट और पाकिस्तान की जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण की भूमिका पर सवाल उठे थे। जांच समिति ने डिजाइन में कथित अनधिकृत बदलाव और सुरक्षा इंतजामों में कमियों को उस पुराने हादसे की वजहों में शामिल किया था। उस जांच के मुताबिक परियोजना की लागत 2017 में स्वीकृत करीब 82.36 अरब पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर लगभग ₹317 अरब तक पहुंच गई थी। परियोजना की समय सीमा भी आगे बढ़ाई गई। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है और अधिकारी नुकसान का आकलन करने के साथ पानी निकालने का काम कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ताजा घटना अस्थाई सुरक्षा बांध की संरचनात्मक कमजोरी चट्टानों के ढसने या किसी तकनीकी चूक के कारण हुई।
