सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार की टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा को खूब लताड़ा जा रहा है। दरअसल, साक्षी इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ में पहुंची थी, उनके परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर भर-भर के ट्रोल किया जा रहा है। खबरे भी सामने आ रही हैं कि उन्हें बिहार में अपनी टिंचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है। उनका एपिसोड आने के बाद इंटरनेट पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
साक्षी ने खुद को बताया था ‘मैन-हेटर’
‘इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2’ सीजन के तीसरे एपिसोड में परफॉर्मेंस के दौरान साक्षी खुद को ‘मैन-हेटर’ बताया। वहीं, उनके इंस्टाग्राम बायो में भी लिखा है, ‘पितृसत्ता का सबसे बुरा सपना (Patriarchy’s worst nightmare)।’
इतना ही नहीं, उन्होंने शो में भविष्य को लेकर विवादित बात की है। साक्षी ने बताया कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं। साक्षी के इन बयानों के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब खबरें सामने आ रही हैं उन्हें टीचिंग जॉब से सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंशन की खबर कितनी सच?
कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि साक्षी झा को उनके ‘मैन-हेटर’ वाले बयान के कारण सस्पेंड कर दिया है। इस बात पर कितनी सच्चाई है, वह न तो बिहार सरकार, न शिक्षा विभाग और न ही उनके स्कूल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान दिया।
लेकिन सस्पेंशन की खबर कन्फर्म नहीं है, हालांकि इस समय साझी झा को इटरनेट पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और आलोचना भी काफी हो रही है।
Sakshi Jha
> Calls herself a man-hater feminist
> Hates her father, grandfather, and brother
> Hates and abuses all men
> Wants to beat her husband after marriageFor 10 minutes she kept ranting. Even the judges were fed up.
What a joker.
Does she think she is cool? pic.twitter.com/iO3TAZWAYv
— ︎ ︎venom (@venom1s) July 17, 2026

