अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की आईआरजीसी की कथित कोशिशों के बाद उसने ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया, तो उसे और बड़े हमले का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने इसे “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है” बताते हुए तेहरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने Apple Maps पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर Lake America करने को कहा
आईआरएनए के मुताबिक, “चार प्रोजेक्टाइल चाबहार और कोनारक काउंटियों के कुछ हिस्सों में गिरे हैं।” हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन घटनाओं में किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम निर्माण को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
“सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, ट्रंप की चेतावनी
तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जवाबी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर साझा की गई पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यदि तेहरान ने अमेरिका के ताज़ा हमलों का जवाब दिया, तो उसे इससे कहीं ज्यादा गंभीर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने लिखा, “अगर विफल राष्ट्र ईरान ने इस पूरी तरह उचित हमले का बदला लेने की कोशिश की, तो उस पर और अधिक कठोर तथा बड़े स्तर पर हमला किया जाएगा। लेकिन वह सबसे बड़ा हमला नहीं होगा। वह अभी बाकी है। जब यह सब खत्म होगा, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का बहुत कम हिस्सा बचेगा।”

