Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ मुलाकात की और उनके देश को यूरोपीय संघ (ईयू) का पहला सहयोगी सदस्य बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने रविवार को फ्रांस के क्षेत्र सेंट-पियरे-ए-मिकलॉन में मुलाकात के दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कारोबार समेत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने पर सहमति जताई। यह मुलाकात कनाडा के अमेरिका के साथ संबंधों में गिरावट के बीच उसके यूरोप की ओर तेजी से बढ़ते झुकाव के लिहाज से खास महत्व रखती है।कार्नी के साथ खड़े मैक्रों…
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वह ईरान को लेकर ‘फैसला लेने के मूड’ में हैं और आने वाले दिनों में ‘बहुत बड़ी चीज़ें’ हो सकती हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान ने कतरी मध्यस्थों के जरिए वाशिंगटन को वार्ता शुरू करने के लिए 7 शर्तें भेजी हैं, साथ ही मांगें न माने जाने पर ‘निर्णायक युद्ध’ की चेतावनी दी है।’ठीक से पेश आएं’फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह ‘फैसला लेने…
बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर खान आज यानी की 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कपूर खानदान की 5वीं पीढ़ी की अदाकारा हैं, जो पिछले ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा में छाई हुई हैं। पर्दे पर करीना का बिंदास अंदाज हो, या फिर पर्सनल लाइफ में उनके फैसले हों, करीना कपूर हमेशा चर्चा में रही हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारकरीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को हुआ था। वह हिंदी सिनेमा के सबसे…
प्रतिरूप फोटोAI-Generatedसूडान के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को सोने की एक खदान की सुरंग ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 खनिकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मलबे में अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए राहत अभियान जारी है।उत्तर-पूर्वी सूडान में सोने की एक खदान की सुरंग ढहने से कम से कम 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है।अधिकारी ने बताया कि यह घटना…
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को हुई मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आठ आतंकवादी और दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन’ के मुताबिक, यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हंगू-टाल रोड पर चलाया गया।मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आठ उग्रवादी और…
भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संयुक्त कार्यबल गठित करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफबीसीसीआई) के अनुसार, ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त पवनकुमार तुलसीदास बाधे ने कहा, ‘‘भारतीय उच्चायोग कार्यबल के गठन में तेजी लाने के लिए दोनों देशों की सरकारों के साथ लगातार बातचीत और चर्चा कर रहा है।’’ एफबीसीसीआई के अनुसार, बाधे ने एफबीसीसीआई के प्रशासक एम. फजलुल हक से मुलाकात की और कहा कि प्रस्तावित कार्यबल दोनों देशों के कारोबारियों…
रूस में पहली युद्धकालीन संसदीय चुनाव प्रक्रिया रविवार को समाप्त होनी है। चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का लगभग कोई विरोध नहीं दिखा और इससे क्रेमलिन के प्रभुत्व के और मजबूत होने की पूरी संभावना है। चुनाव के अंतिम दिन यूक्रेनी बलों ने रातभर रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन दागे, जिनमें सैकड़ों ड्रोन मॉस्को की ओर भेजे गए।मतदान शुक्रवार को शुरू हुआ था और 11.1 करोड़ पात्र मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्राधिकारियों ने ऑनलाइन मतदान को प्रोत्साहित किया। पहली बार चुनाव में यूक्रेन के चार क्षेत्रों के निवासियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें…
(शिरीष बी. प्रधान) काठमांडू, 20 सितंबर दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु के कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आने से भारतीय मूल के एक जर्मन पर्वतारोही और उसके नेपाली शेरपा गाइड की मौत हो गई। एक कंपनी के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस अभियान का आयोजन करने वाली मकालू एडवेंचर के प्रबंध निदेशक मोहन लम्सल ने बताया कि ध्रुव ज्योति गुहा और फुरसेम्बा शेरपा खराब मौसम के बावजूद कैंप 2 से ऊपर के कैंप की ओर बढ़े थे और शनिवार रात हिमस्खलन की चपेट में आ गए।उन्होंने बताया कि फुरसेम्बा शेरपा नेपाल के मकालू…
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को पुलिस ने लाहौर में हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 27 सितंबर को उनके समर्थन में विरोध मार्च निकालने की तैयारी कर रही थी। लाहौर प्रशासन के आदेश के अनुसार अलीमा खान को 30 दिनों के लिए हिरासत में रखने का फैसला किया गया है।मौजूद जानकारी के अनुसार, अलीमा खान को रविवार को लाहौर स्थित उनके घर के बाहर से पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में उन्हें कोट लखपत जेल भेज दिया गया। लाहौर के उप…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 20 सितंबर पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच शनिवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। इमरान खान (73) वर्ष 2023 से जेल में बंद हैं, जब भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।वर्तमान में वह रावलपिंडी स्थित उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी संस्था ‘पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान’ (पीआईएमएस) की एक विशेष टीम ने पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
