Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए हवाई हमला किया है, लेकिन इस बार तालिबान ने भी इस्लामाबाद को कड़ा सबक सिखाने की ठानते हुए खुली और सख्त चेतावनी जारी कर दी है। हम आपको बता दें कि अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कम से कम तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ ही दिन पहले तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने साफ कहा था कि अफगान जमीन पर किसी भी पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा…
फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सेल का इतंजार करते हैं। इस बार आप भी त्योहार के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके के लिए है। इस बीच, खबर आई है कि Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 की डेट अनाउंस कर दी गई है।आपको बताते चलें कि ये सेल अगले महीने 8 अक्टूबर 2026 से शुरु होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजाना की जरुरतों से संबंधित प्रोडक्ट्स पर कई तरह के…
रूस के बहुचर्चित और कड़े नियंत्रण वाले स्टेट ड्यूमा (संसदीय) चुनावों के नतीजे सामने आते ही वैश्विक राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। यूक्रेन के साथ जारी भीषण युद्ध और पश्चिमी देशों की कड़ी पाबंदियों के बीच, रूस की जनता ने एक बार फिर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी पर अपना अटूट भरोसा जताया है। 57.5% वोटों के साथ मिली इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल मॉस्को पर पुतिन की पकड़ को और मजबूत किया है, बल्कि पश्चिमी मुल्कों के उन दावों को भी ध्वस्त कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि रूसी जनता…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब ईरान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सप्ताहांत की अपनी छुट्टियां बीच में ही रद्द कर राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार रात कैंप डेविड से अचानक व्हाइट हाउस लौट आए और इसके बाद वॉशिंगटन में ईरान को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का सिलसिला तेज हो गया। अमेरिकी मीडिया की ताजा रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन तेहरान के खिलाफ अगले कदम पर गंभीरता से विचार कर रहा है जिसमें सैन्य कार्रवाई को तेज करना, आर्थिक दबाव और समुद्री नाकेबंदी को और कड़ा करना जैसे विकल्प शामिल हैं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल…
फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विश्वप्रसिद्ध सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गेरबर के बेटे तथा मशहूर मॉडल व एंटरप्रेन्योर प्रेस्ली गेरबर (Presley Gerber) का 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के अनुसार, प्रेस्ली का निधन रविवार को लॉस एंजिल्स स्थित एक रिहैब सेंटर में हुआ। हालांकि, उनकी मौत के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। सिंडी क्रॉफर्ड के प्रतिनिधि ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि “परिवार इस अत्यंत कठिन समय में निजता (Privacy) की अपील करता है।”CNN…
यमन के हूथी विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के प्रमुख शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचों पर लगातार किए जा रहे मिसाइल व ड्रोन हमलों के बीच सुरक्षा स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। बढ़ते खतरों को देखते हुए अमेरिका ने सऊदी अरब में मौजूद अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए यात्रा संबंधी पाबंदियों को और कड़ा कर दिया है। अमेरिकी मिशन ने सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों को ताइफ़ और यानबू की यात्रा करने से पहले विशेष मंजूरी लेने का आदेश दिया है।सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने रविवार को यह एडवाइजरी जारी की, जो सरकारी और निजी-दोनों प्रकार…
मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है। कहने को तो वह 1837 में बादशाह बने, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था। सल्तनत के नाम पर उनके पास कुछ ही इलाके बचे थे।सन 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गई यह लड़ाई कुछ ही…
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और आप्रवासन (इमिग्रेशन) नीतियों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। रोम में अपनी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की युवा शाखा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेलोनी ने घोषणा की कि सरकार स्कूलों में चेहरा ढकने वाले कपड़ों- जैसे बुर्का और नकाब- पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कक्षाओं में विदेशी छात्रों की सीमा तय करने और विदेशी माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना अनिवार्य करने की योजना बना रही है।प्रस्तावित नियमों के तहत, जो विदेशी छात्र स्कूल सिस्टम में घुलने-मिलने में संघर्ष करते हैं, उनके माता-पिता को इतालवी…
यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हो रहे संसदीय चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी अपना दबदबा बनाए हुए है। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार तड़के चुनाव के शुरुआती नतीजे जारी किए। आयोग के अनुसार, करीब 58 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक के रुझानों में पार्टी की सूची के आधार पर चुने जाने वाले 225 सांसदों की सीट पर ‘यूनाइटेड रशिया’ को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले हैं।इसके अलावा, 225 सांसदों का चुनाव अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में सीधे मुकाबले…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ मुलाकात की और उनके देश को यूरोपीय संघ (ईयू) का पहला सहयोगी सदस्य बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने रविवार को फ्रांस के क्षेत्र सेंट-पियरे-ए-मिकलॉन में मुलाकात के दौरान अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा और कारोबार समेत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने पर सहमति जताई। यह मुलाकात कनाडा के अमेरिका के साथ संबंधों में गिरावट के बीच उसके यूरोप की ओर तेजी से बढ़ते झुकाव के लिहाज से खास महत्व रखती है।कार्नी के साथ खड़े मैक्रों…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
