Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों – सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) परिसर में आने से रोक दिया गया था। न्यायाधीश ने कहा कि संबंधित मीडिया प्रतिष्ठानों को ‘व्हाइट हाउस’ आने-जाने की अनुमति बहाल होनी चाहिए। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा कि फैसले के कुछ घंटों बाद भी उन पर रोक लगी हुई थी।समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब…
अमेरिका के तीन मीडिया संस्थानों ने अदालत के आदेश के बावजूद उनके पत्रकारों पर व्हाइट हाउस में लगातार प्रतिबंध लागू रहने के मुद्दे पर न्यायाधीश से तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया है। अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार सुबह तीन समाचार संस्थानों -सीएनएन, एमएस नाऊ और पॉलिटिको- को व्हाइट हाउस में प्रतिबंधित किए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी। हालांकि, तीनों संस्थानों के संवाददाताओं ने कहा कि फैसले के कुछ घंटों बाद भी उनपर रोक लगी हुई थी।समाचार संस्थानों ने अदालत में अर्जी देकर व्हाइट हाउस परिसर में अपने ऊपर अब भी…
इज़राइली सेना ने कहा कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी गाज़ा के खान यूनिस में किए गए हमले में मोहम्मद अबू अलवान को मार गिराया। सेना ने बताया कि अबू अलवान हमास के फाइनेंस डिपार्टमेंट का प्रमुख था। सेना का आरोप है कि अबू अलवान लगभग एक दशक से इस इलाके में सक्रिय था और हमास की अलग-अलग शाखाओं के बजट का काम देखता था। सेना ने यह भी दावा किया कि उसकी देखरेख में ग्रुप की गतिविधियों के लिए 1 बिलियन शेकेल ($330 मिलियन) से ज़्यादा की रकम ट्रांसफर की गई थी।इसे भी पढ़ें: Iran पर Donald Trump के…
अमेरिका ईरान के साथ खतरनाक खेल खेलने जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही ईरान ने अमेरिका को पांच दिनों की डेडलाइन दे दी है। सिर्फ पांच दिन। इसकी भी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ईरान ने सीधे-सीधे कह दिया है कि अगर पांच दिनों के भीतर अमेरिका ने ईरान की शर्तों को नहीं माना या कुछ भी दाएं बाएं किया तो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोस के समंदर पर भयंकर जंग होगी और तो और जो देश भी अमेरिकी मसूबे में ईरान के खिलाफ ट्रंप का साथ देंगे उनकी फ्लाइट और पानी पर जहाज दोनों महफूज़ नहीं है। अमेरिका को…
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और नीदरलैंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और जल प्रबंधन उप-मंत्री महामहिम जाप स्लूटमेकर ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक (IIWW) 2026 के दौरान जल पर रणनीतिक साझेदारी को लेकर भारत और नीदरलैंड के बीच एक द्विपक्षीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, गुजरात सरकार में जल संसाधन और जल आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ईश्वरसिंह पटेल, पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक के.के. मीना, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग की सचिव अर्चना वर्मा, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष अनुपम…
अमेरिका ने व्यावसायिक जन्म पर्यटन में शामिल व्यक्तियों को लक्षित करते हुए वीज़ा प्रतिबंध लागू किए हैं, जो फर्जी विवाह और काल्पनिक रोजगार प्रस्तावों सहित वीज़ा धोखाधड़ी को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई एक नई सार्वजनिक रिपोर्टिंग प्रणाली के शुभारंभ के पूरक हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की कि इन उपायों में प्रसव के माध्यम से अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका की यात्रा का समन्वय करने वाले व्यावसायिक दलालों के साथ-साथ प्रतिभागी भी शामिल हैं, और संभावित रूप से उनके तत्काल परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया जा सकता है। इस प्रथा की…
अमेरिका के पूर्व नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज़र जॉन बोल्टन ने ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर’ (IMEC) की आर्थिक क्षमता की तारीफ़ की है, लेकिन चेतावनी दी है कि जब तक तेहरान में सत्ता परिवर्तन नहीं होता और इस क्षेत्र से गुज़रने वाले समुद्री रास्ते असुरक्षित बने रहते हैं, तब तक शांति और सुरक्षा “खतरे में” रहेगी। 2023 में शुरू किए गए ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर’ (IMEC) में एक ‘ईस्टर्न कॉरिडोर’ शामिल है जो भारत को खाड़ी क्षेत्र से जोड़ता है और एक ‘नॉर्दर्न कॉरिडोर’ है जो खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ता है। इस पहल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के…
वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत के लिए जिस स्तर का राजकीय सम्मान दिखाया गया, उसे देखकर पूरी दुनिया हतप्रभ है। लेकिन सितम्बर में अमेरिका में दिखी यह कूटनीति सिर्फ ट्रेलर है क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है जोकि दिसम्बर में दिखाई जायेगी। वैसे वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत का दृश्य मई में बीजिंग में हुए ट्रंप-शी शिखर संवाद की याद दिला रहा है। जिस तरह चीन यात्रा के दौरान शी जिनपिंग ने ट्रंप का भव्य स्वागत किया था और बाद में झोंगनानहाई में स्वयं उनकी अगवानी की थी, उसी तरह अब अमेरिका पहुंचने…
भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में जहां जन-कल्याण को शासन का मूलमंत्र माना जाता है, वहां स्वास्थ्य का क्षेत्र एक गंभीर संक्रमण काल से गुजर रहा है। बीमारियां जिस रफ्तार से बढ़ रही हैं, उससे कहीं अधिक तेजी से चिकित्सा के नाम पर इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ का एक भयावह और अनैतिक तंत्र विकसित हो चुका है। हाल ही में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में मुनाफे की हवस और मरीजों के साथ हो रही धोखाधड़ी की गूंज देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनाई दी है। न्याय के सर्वोच्च मंदिर ने दवा निर्माताओं, अस्पतालों और सरकारी नियामक संस्थाओं के रवैये पर जो…
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार सुबह व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बेहद अहम तीन दिवसीय राजकीय यात्रा की मुख्य द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठेंगे। वाशिंगटन में हो रही इस हलचल पर भारत से ज़्यादा सतर्कता शायद ही कोई अन्य देश बरत रहा हो। साउथ लॉन में औपचारिक स्वागत से लेकर एआई (AI) गवर्नेंस, टैरिफ में राहत (टैरिफ ट्रूस), महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और क्षेत्रीय समुद्री विवादों पर चर्चा तक बीजिंग में मई की बैठक के बाद ट्रंप और शी के बीच इस साल का यह दूसरा शिखर सम्मेलन महाशक्तियों की प्रतिस्पर्धा में एक बड़ा पड़ाव…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
