Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
क्या आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो अपने दोस्तों या परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने जरुर जाएं। हर कोई चाहता है कि ऐसी ट्रिप पर जाएं, जहां भीड़भाड़ कम हो और शांति के पल बिता सकते हैं।यदि आप भी वीकेंड पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां भीड़ कम मिले और आपके बजट में एक शानदार ट्रिप हो जाए, तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल्ली के पास की दो ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे…
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यूयार्क के महापौर जोहरान ममदानी पर आरोप लगाया कि वह गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई की आलोचना करके तथा उनके देश के बारे में झूठ फैलाकर यहां रहने वाले यहूदियों को खतरे में डाल रहे हैं। नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान ममदानी को “न्यूयॉर्क का यहूदी विरोधी महापौर” करार दिया। नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के एक हिस्से में उस व्यक्ति पर निशाना साधा, जिसने धमकी दी थी कि अगर वह यहां आते हैं उन्हें गिरफ्तार करवा दिया जाएगा।इजराइल के प्रधानमंत्री ने ममदानी का…
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुँचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उस समय बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब पत्रकारों ने उनसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) प्रमुख हाफ़िज़ सईद को लेकर सीधे और तीखे सवाल दाग दिए। गुरुवार को जब शहबाज़ शरीफ़ संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में दाख़िल हो रहे थे, तब पत्रकारों ने उनसे पूछा, “प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” इस सवाल पर शरीफ़ बिना कोई जवाब दिए चुप्पी साधकर परिसर के भीतर चले गए। बात यहीं ख़त्म नहीं हुई। UN मुख्यालय…
कुछ व्यक्तित्व अपने जीवन की लंबाई से नहीं बल्कि अपने विचारों की गहराई और कर्मों की व्यापकता से इतिहास में स्थान बनाते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऐसे ही व्यक्तित्व थे। साधारण जीवन जीते हुए उन्होंने भारतीय राजनीति, समाज और अर्थचिंतन को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया। उनका जीवन सादगी, अनुशासन, संगठन, राष्ट्रसेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा। उनकी जयंती केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व को याद करने का अवसर नहीं बल्कि उनके विचारों और सार्वजनिक जीवन की भूमिका को समझने का अवसर भी है। 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में जन्मे…
(योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 25 सितंबर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत के साथ नेपाल के संबंधों को ‘बेहतरीन’ करार दिया और कहा कि राजनीतिक मोर्चे पर ‘उतार-चढ़ाव’ आते रहते हैं लेकिन काठमांडू नयी दिल्ली के साथ संबंधों में ‘व्यावहारिक’ दृष्टिकोण अपना रहा है और चुनौतियों के बजाय अवसरों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। खनाल ने बृहस्पतिवार को ‘एशिया सोसाइटी’ में एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘हमारे बीच कई उच्चस्तरीय यात्राएं हुई हैं और यहां न्यूयॉर्क में भी मेरी भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात हुई है।’’ एशिया सोसाइटी के वैश्विक अध्यक्ष एवं सीईओ केविन रुड…
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने क्षेत्र में हाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। शाह ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अपने पहले संबोधन में कहा कि बढ़ता तापमान नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को अस्थिर कर रहा है। शाह ने कहा, “हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में करीब दो अरब लोग रहते हैं।ये पर्वत नेपाल के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी पानी, पारिस्थितिकी तंत्र, कृषि और आजीविका उपलब्ध कराते हैं।…
(सागर कुलकर्णी) वॉशिंगटन, 25 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और कहा कि अमेरिका और चीन के संबंध इससे बेहतर कभी नहीं रहे। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में शी चिनफिंग का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सैन्य सम्मान दिया गया और लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया।इसके बाद ‘ओवल ऑफिस’ (व्हाइट हाउस में स्थित राष्ट्रपति कार्यालय) में दोनों नेताओं के बीच दो घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। बाद में ‘व्हाइट हाउस’…
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ईरान पर हमला करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह उनके लिए आसान फैसलों में से एक था। इस बीच, हमास ने कहा कि वह गाजा शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है और यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी धनराशि का अब तक केवल एक छोटा हिस्सा ही जुटाया जा सका है। नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर के नेताओं को संबोधित करते हुए गाजा में…
अमेरिकी संघीय न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीन समाचार संस्थानों के व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिए जाने के कुछ घंटे बाद इनमें से दो संस्थानों के संवाददाताओं को वहां जाने की अनुमति दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सीएनएन और एमएस नाउ के पत्रकारों को व्हाइट हाउस में फिर प्रवेश मिल गया। सुबह उन्हें वहां प्रवेश से रोक दिया गया था।अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, जिसके तहत तीन मीडिया प्रतिष्ठानों – सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों…
सऊदी अरब के लाल सागर स्थित यान्बू बंदरगाह और दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइफ को निशाना बनाकर दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया गया है। सऊदी सेना के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी सऊदी की सेना ने इस हमले के लिए पड़ोसी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। बाद में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी जजान प्रांत पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागने का दावा किया।हाल के दिनों में हूतियों पर सऊदी अरब की राजधानी रियाद समेत अन्य इलाकों को निशाना बनाकर हमले की कोशिश करने के आरोप लगे हैं। हूतियों…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
