Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
नानटुकेट, चार अक्टूबर (एपी) बर्मुडा से बोस्टन जा रहा एक एयर एम्बुलेंस विमान शनिवार तड़के लापता हो गया जिसके बाद तटरक्षक बल ने उसकी तलाश तेज कर दी है। विमान में कुल छह लोग सवार थे। विमान के लापता होने से कुछ समय पहले हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से हुई बातचीत में पायलट ने बिजली की समस्या की जानकारी दी और आपात स्थिति बताई।बातचीत का यह ऑडियो एक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है, जिसमें नियंत्रक को पायलट से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, ‘‘आपने कहा कि आप बिना किसी सहायता के अनुमान के आधार पर आ रहे…
कोलंबो, चार अक्टूबर श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीलंका की नौसेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मछुआरों को शनिवार को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने पर पकड़ा गया।बयान में कहा गया, ‘‘अभियान के दौरान ‘एसएलएनएस समुद्रु’ ने भारतीय मछुआरों की एक नौका को जब्त किया और नौ भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।’’ हिरासत में लिए गए…
वाशिंगटन, चार अक्टूबर (एपी) प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान ‘नोलो’ शनिवार को मजबूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेजी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि यह अब श्रेणी-3 के चक्रवात में बदल चुका है। ‘नोलो’ इस समय मारो रीफ से करीब 335 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है और 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।‘हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि नोलो के कारण उठने…
दुबई, चार अक्टूबर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की और ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित साजिश को नाकाम करने के लिए उन्हें पूरी दुनिया का ‘नायक’ बताया। नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अस्पताल में इलाज करा रहे 38 वर्षीय पायलट का हालचाल जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मच्छार को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया।कैप्टन मच्छार से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है, जो…
वाशिंगटन, चार अक्टूबर अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सीनेटर एंजेला ऑल्सोब्रुक से मुलाकात की और इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने तथा भारतीय नागरिकों के लिए किफायती एवं निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़ी भारत की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मैरीलैंड की सीनेटर ऑल्सोब्रुक के साथ यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में ‘रूस एवं ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ पारित होने को लेकर नयी दिल्ली में चिंता जताई जा रही है। यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले कुछ देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने…
ढाका, तीन अक्टूबर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि भारत अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बता सकता क्योंकि उनके प्रत्यर्पण के अनुरोध पर कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है। ढाका में एक निजी विचार मंच द्वारा आयोजित चर्चा में बांग्लादेश की ओर से हसीना के प्रत्यर्पण की बार-बार की जा रही मांगों से जुड़े सवालों के जवाब में त्रिवेदी ने कहा, “हसीना की वापसी को लेकर कोई भी आपको समयसीमा नहीं बता सकता।” हसीना (79) अगस्त 2024 में बड़े सरकार-विरोधी आंदोलन के बीच अपनी…
न्यूयॉर्क, तीन अक्टूबर दुबई से तेल अवीव जाने वाले विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हम्मामी के रूप में हुई है। यह जानकारी मीडिया की खबरों से मिली। खबरों के अनुसार, फ्लाईदुबई के इस सह-पायलट ने इस सप्ताह भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था और विमान को अपने नियंत्रण में लेने का कथित तौर पर प्रयास किया था।‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ (डब्ल्यूएसजे) ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से शनिवार को बताया कि अल-हम्मामी की कट्टरपंथी विचारधारा के कारण पूर्व में ओमान के अधिकारियों…
दुबई, तीन अक्टूबर दुबई के शहजादे हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के ‘साहस’ की शनिवार को प्रशंसा की, जिन्होंने उड़ान के दौरान अपने सह-पायलट के हमले के बाद विमान को दुर्घटनाग्रस्त कराने के प्रयास को नाकाम कर दिया था। कैप्टन मच्छार पर बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमदान ने अस्पताल में मच्छार से मुलाकात की और इसकी तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं।संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और रक्षा…
यूएई के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर शेख़ हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शनिवार को अबू धाबी में भारतीय फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मुलाक़ात की। उन्होंने को-पायलट के कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने में दिखाए गए स्मित के साहस की तारीफ़ की। दौरे के बाद एक्स पर एक पोस्ट में हमदान ने कहा कि मच्छर ने “बेहद हिम्मत, ज़िम्मेदारी और इंसानी ज़िंदगी की परवाह” दिखाई है और UAE के नेतृत्व की तारीफ़ उन तक पहुँचाई। दुबई के क्राउन प्रिंस ने लिखा, हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं, हमारे देश की कहानी का हिस्सा…
भारत ने रूस में एक बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है। भारत ने अपने एक प्रोजेक्ट को फेल मान लिया था। लेकिन अचानक रूस में बहुत बड़ा चमत्कार हो गया। भारत पिछले करीब 40 सालों से एक स्वदेशी फाइटर जेट इंजन बनाना चाहता है जिसे कावेरी नाम दिया गया है। लेकिन इस प्रोजेक्ट में कुछ ना कुछ अड़चन आती रही। मगर अचानक भारत के इस कावेरी इंजन ने रूस में पहली अग्नि परीक्षा पास कर ली है। यह बहुत बड़ी सफलता है। भारत के लिए अब स्वदेशी फाइटर जेट इंजन बनाने का सपना फिर जिंदा हो गया है। भारत…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
