Author: News Desk

स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) इंग्लैंड स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड को निशाना बनाकर कथित आतंकवादी हमले की साजिश की जांच के बीच अमेरिकी वायुसेना ने वहां तैनात अपने सभी बमवर्षक विमानों को वापस अमेरिका बुला लिया है। इन विमानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए किया गया था। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर रविवार को बताया कि इन बमवर्षक विमानों को अमेरिका में उनके मूल ठिकानों पर वापस भेज दिया गया है।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के…

Read More

ब्रासीलिया, पांच अक्टूबर (एपी) ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी फ्लावियो बोल्सोनारो, किसी के भी बहुमत हासिल न कर पाने के कारण अब 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का चुनाव होगा। ब्रासीलिया में देश की निर्वाचन अदालत ने कहा कि 80 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रपति लूला और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के 45 वर्षीय बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो में से कोई भी पहले दौर के चुनाव में जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल नहीं कर सका। लूला चौथी बार राष्ट्रपति पद…

Read More

ढाका, चार अक्टूबर बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में भारत तेजी लाएगा और उनकी स्वदेश वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया के अलावा ‘‘राजनीतिक मंशा’’ भी जरूरी है। यह टिप्पणी भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के यह कहने के एक दिन बाद आई कि भारत हसीना की वापसी के लिए कोई समयसीमा नहीं बता सकता, क्योंकि ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है। विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने अपने कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “निश्चित…

Read More

इस्लामाबाद/पेशावर, चार अक्टूबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद रविवार को खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू किया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी ने लक्की मरवत के गांदी चौक से मार्च की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वह आठ अक्टूबर को तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का काफिला खैराबाद पहुंचने के बाद अगली कार्रवाई की घोषणा करेंगे।इससे पहले पीटीआई और सरकार के बीच बातचीत के दौरान पार्टी की प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें जेल में बंद खान से तत्काल मुलाकात कराना और उन्हें ऐसे अस्पताल में स्थानांतरित…

Read More

कीव, चार अक्टूबर (एपी) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने रविवार को कीव की यात्रा के दौरान यूक्रेन के लिए 1.3 अरब यूरो (1.5 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक के नए सहायता पैकेज की घोषणा की। रूस द्वारा यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज किये जाने के बीच यह घोषणा की गयी। रूस ने हवाई हमले तेज करते हुए यूक्रेन के विभिन्न शहरों को ऐसी बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट इंजन वाले ड्रोन से निशाना बनाया है, जिन्हें रोकना मुश्किल है।वहीं, यूक्रेन रूस के तेल उद्योग और कारखानों को निशाना बना रहा है। मर्ज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि…

Read More

दुबई, चार अक्टूबर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की और ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की साजिश को नाकाम करने के लिए उन्हें पूरी दुनिया का ‘नायक’ बताया। कैप्टन मच्छार पर बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था।नेतन्याहू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अस्पताल में उपचार करा रहे 38 वर्षीय पायलट से बात करके उनका हालचाल जाना। ‘लाउडस्पीकर मोड’…

Read More

(वालिद ओमारा, शेफील्ड हल्लाम यूनिवर्सिटी) शेफील्ड (ब्रिटेन), चार अक्टूबर (द कन्वरसेशन) कई लोगों के लिए मूत्र मार्ग का संक्रमण (यूटीआई) एंटीबायोटिक की खुराक खत्म होने के बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं होता। पेशाब करते समय होने वाली जलन और बार-बार शौचालय जाने की जरूरत कुछ समय के लिए थम जाती है, लेकिन कुछ हफ्तों या महीनों बाद संक्रमण फिर लौट आता है। दुनियाभर में हर साल 40 करोड़ से अधिक लोग यूटीआई से प्रभावित होते हैं।यूटीआई की घटनाओं पर किए गए वैश्विक विश्लेषण के मुताबिक, आधी से अधिक वयस्क महिलाओं को जीवन में कम से कम एक बार यह…

Read More

फेस्टिव सीजन के चलते Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इनमें यूजर्स को न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि साथ ही OTT और AI सर्विस का फायदा उठाएं।इसी तरह कंपनी का ₹999 वाला 5G प्लान भी इसी तरह के बेनिफिट्स ऑफर्स कर रहा है। यह प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 196GB डेटा मिल रहा है।इसके अलावा, इस प्लान में JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप वैल्यू फॉर मनी प्लान को सर्च कर रहे हैं, तो आप फ्री OTT प्लान भी…

Read More

तेल अवीव, चार अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने ‘फ्लाईदुबई’ की उस उड़ान के यात्रियों और चालक दल की सूची पहले ही इजराइल के साथ साझा का दी थी, जिसमें एक सह-पायलट ने इजराइल जा रहे विमान पर नियंत्रण करने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह जानकारी सामने आने के बाद इस बात पर सवाल उठे हैं कि हमलावर सुरक्षा जांच से कैसे बच निकला।जांच जारी रहने के बीच, घटना से जुड़ी शुरुआती जानकारियों में सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियों का संकेत मिला है। अधिकारी…

Read More

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में हुई कथित हाईजैकिंग की कोशिश पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने प्रतिक्रिया दी है। यमन स्थित अल-कायदा की शाखा एक्यूएपी से जुड़े समर्थक प्रकाशन ‘अल बयान’ ने इस घटना पर एक संपादकीय प्रकाशित किया है। इसमें हमले की कोशिश का समर्थन किया गया है। हालांकि, संगठन ने इस घटना की सीधे तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है।प्रकाशन ने अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले करने की अपील की है। इसमें फ्लाईदुबई की घटना का जिक्र करते हुए विमान को गिराने की कोशिश करने वाले सह-पायलट की तारीफ भी…

Read More