Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
हॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘द बैटमैन पार्ट II’ (The Batman Part II) के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म का प्रोडक्शन एक बार फिर अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियोज ने सोमवार को आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स (Matt Reeves) एक पारिवारिक आपातकाल (पर्सनल इमरजेंसी) के कारण शूटिंग छोड़कर ब्रेक पर चले गए हैं। लंदन में फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही थी, लेकिन इस अचानक आई रुकावट ने फिल्म के भविष्य और रिलीज…
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुए टीवी एक्टर मोहसिन खान अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में अपनी पत्नी तमन्ना के साथ ग्रैंड रिसेप्शन सेरेमनी की झलकियां शेयर करने के बाद, मोहसिन ने अपने निकाह का एक बेहद खूबसूरत और इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।मोहसिन खान ने निकाह सेरेमनी का वीडियो शेयर कियाअपनी शादी के खुशमिजाज़ वीडियो में मोहसिन खान ने खुशी से झूमते हुए लिखा, “क़बूल… क़बूल… क़बूल।” इसमें उनके कानूनी शादी के कागज़ात पर साइन करने,…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला। अब मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होगा। अगला राष्ट्रपति कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा। चुनाव प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लावियो बोल्सोनारो को 5.6 करोड़ से ज्यादा वोट, जबकि लूला को करीब 5.36 करोड़ वोट मिले। फ्लावियो का प्रदर्शन चुनाव से पहले के ज्यादातर सर्वेक्षणों के अनुमान से बेहतर रहा। पहले दौर में लूला और फ्लावियों के अलावा 10 उम्मीदवार मैदान में थे। अब इन उम्मीदवारों को मिले वोट…
बॉलीवुड के रियल लाइफ कपल सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। उनकी आगामी सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार (6 अक्टूबर) को रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी रहस्यमयी और बेचैन करने वाली दुनिया में ले जाता है, जहाँ एकतरफ़ा प्यार की सीमाएँ टूटती दिखती हैं। सोनाक्षी और ज़हीर इससे पहले 2022 में आई फ़िल्म ‘डबल XL’ में एक साथ दिखाई दिए थे। इसके अलावा ज़हीर को आखिरी बार आयुष शर्मा स्टारर फ़िल्म ‘रुसलान’ में देखा गया था।’तू है मेरी किरण’ का…
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले सिंगर अरिजीत सिंह अपने अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर के साथ लाइव स्टेज पर वापसी करने जा रहे हैं। सिंगर ने म्यूज़िक इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे होने के मौके पर 2027 में नौ शहरों में स्टेडियम-लेवल के टूर का ऐलान किया है। कोटक सॉलिटेयर द्वारा पेश और वीज़ा द्वारा पावर्ड, अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027 जनवरी में अहमदाबाद से शुरू होगा और मई में हैदराबाद में खत्म होगा। यह टूर चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे और इंदौर भी जाएगा।अरिजीत सिंह इंडिया टूर 2027: तारीखें और शहरटूर की शुरुआत 9 जनवरी…
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया कि ब्लैक सी में तीन भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज़ पर हमला हुआ, जिसमें दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए। घटना के बाद तीनों भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए। भारतीय मिशन ने बताया कि उनमें से एक घायल हो गया था और रोमानिया में उसका इलाज चल रहा है; मिशन अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है। ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV नाम के जहाज़ पर हमला हुआ। घायल क्रू मेंबर…
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक शांति प्रयासों पर भारत का रुख एक बार फिर स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध के समाधान के लिए दोनों पक्षों का एक साथ बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है। रूस की गैरमौजूदगी में आयोजित होने वाले तथाकथित शांति सम्मेलनों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिस बैठक में रूस ही शामिल न हो, वैसी बैठकों का कोई वास्तविक मतलब नहीं रह जाता। विदेश मंत्री ने कहा कि संघर्ष से जुड़े कई पक्ष अब एक-दूसरे से सीधे तौर पर बात नहीं कर रहे हैं और उनके…
पहाड़ की राजनीति में वैसे तो मौसम कब करवट ले ले, कहा नहीं जा सकता, लेकिन इस बार कांग्रेस के भीतर का मौसम कुछ ज्यादा ही बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा लगातार संगठन को चुनावी मोड में ले जा रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस अपने ही घर की उठापटक से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही है। इस पूरी कहानी के केंद्र में एक बार फिर वही पुराने चेहरे हरीश रावत हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार सवाल यह है कि लगातार चुनावी पराजयों के बाद भी कांग्रेस आखिर बार-बार उन्हीं पर दांव क्यों…
पेरिस, छह अक्टूबर फ्रांस में एक भारतीय युवक पर ऐसे ऑनलाइन गिरोह के संचालन के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है, जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था। सरकारी प्रसारक ‘फ्रांस24’ की खबर के मुताबिक, 29 वर्षीय रोहन राणे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत में बंद कमरे में शुरू की गई। खबर के अनुसार, रोहन एंटीबेस के एक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के लिए फ्रांस पहुंचा था और बाद में उसने फिटनेस कोच का पेशा अपना…
अक्टूबर में किताबों और मशहूर कहानियों पर आधारित कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इनमें डरावनी कहानियों से लेकर रहस्य और अपराध की कहानियां तक शामिल हैं। अगर आपको किताबों पर बनी फिल्में और सीरीज पसंद हैं, तो इस महीने आने वाली इन चार रिलीज पर नजर रख सकते हैं।कैरीद हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस, ब्लाई मैनर और मिडनाइट मास के लिए मशहूर माइक फ्लैनागन, स्टीफन किंग की मशहूर डरावनी कहानी कैरी को नई पीढ़ी के लिए एक नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं। कैरी 7 अक्टूबर को अमेजम प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी।इसे भी पढ़ें: एक री-रिलीज…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
