Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही खबरों पर उनकी टीम की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है। विराट कोहली के आधिकारिक प्रवक्ता ने उन दावों को “पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के हिसाब से गलत” करार दिया है, जिनमें कहा गया था कि कोहली को आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिले थे।बयान में कहा गया, “विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से पूरी तरह अपनी गहरी आस्था और महाराज जी के प्रति सम्मान के कारण मिलने जाते…
तेल अवीव, सात अक्टूबर तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के कथित हमले के बाद गंभीर रूप से घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की जान विमान में सवार एक दंत चिकित्सक के 45 मिनट तक किए गए सतत प्रयासों से बच सकी। इजराइल में रहने वाले जॉर्जियाई मूल के दंत चिकित्सक डॉ. शुता मुसेव ने बताया कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल कैप्टन मच्छार के सिर और हाथ से हो रहे भारी रक्तस्राव को रोकने के लिए अस्थायी पट्टियों और बर्फ की मदद ली। इस दौरान मच्छार की नब्ज खतरनाक स्तर तक गिर गई थी।मुसेव ने ‘एबीसी…
भारत के स्वदेशी तेजस एमके1ए लड़ाकू विमान कार्यक्रम को एक और बड़ी सफलता मिली है क्योंकि अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी जीई एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को चार और एफ404-आईएन20 इंजन वितरित किए हैं। सितंबर में भेजी गई इस नवीनतम खेप के साथ, तेजस एमके1ए बेड़े के लिए एचएएल को वितरित किए गए इंजनों की कुल संख्या 14 हो गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एचएएल को जीई एयरोस्पेस के साथ 2021 में हस्ताक्षरित 99 एफ404-आईएन20 इंजन संयंत्रों के अनुबंध के तहत इंजन प्राप्त करना जारी है। 5,375 करोड़ रुपये के इस सौदे में तेजस एमके1ए…
मॉस्को, सात अक्टूबर रूस के काला सागर तट के पास 23 भारतीय नागरिकों वाले चालक दल को लेकर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंक पर ड्रोन नौकाओं से हमला किया गया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के परिवहन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया, ‘‘चालक दल को बचा लिया गया है और उन्हें तट पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।’’ रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर मंगलवार को मानवरहित सतही नौकाओं (यूएसवी) से हमला किया गया और हमले के बाद आग लग गयी।मंत्रालय ने कहा कि…
(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, सात अक्टूबर भारत ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ उसकी कार्रवाई को लेकर इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह समूह ‘‘पीड़ित और दोषी के बीच फर्क करने में असमर्थ’’ है। पश्चिम त्रिपुरा से लोकसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति में ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के उन्मूलन के उपाय’ विषय पर मंगलवार को भारत का राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। देब 15 सांसद के उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं जो संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली से परिचित होने के लिए आयोजित एक सप्ताह के…
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफ़े में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अंधेरी वेस्ट स्थित उनके कैफ़े ‘ओये चुरोस’ (Oye Churros) में बुधवार तड़के एक शातिर चोर घुसा और पूरा का पूरा कैश काउंटर ही उखाड़ कर ले गया। इस घटना से दुखी अर्चना ने सोशल मीडिया पर चोरी का CCTV फ़ुटेज शेयर करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।अर्चना ने बताया कि उन्होंने इस कैफ़े को “बहुत प्यार और कड़ी मेहनत” से बनाया था और इसमें…
पेरिस, सात अक्टूबर (एपी) शिक्षा के लिए अधिक धन की मांग कर रहे स्कूली विद्यार्थियों के समर्थन में मंगलवार को पूरे फ्रांस में ढाई लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया जबकि पेरिस और अन्य शहरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 2.66 लाख लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिनमें 56 हजार पेरिस में थे। इन प्रदर्शनों से निवर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रशासन पर दबाव बढ़ गया।छात्रों द्वारा हाई स्कूलों की नाकेबंदी के बीच मार्सेय, स्ट्रासबर्ग और अन्य शहरों में झंडे व तख्तियां लिए…
ब्लैक सी (काला सागर) में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब और भी भयावह मोड़ लेता जा रहा है। मंगलवार को रूस के दक्षिणी तट पर स्थित मशहूर रिसॉर्ट शहर सोची के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर यूक्रेन के नेवल ड्रोन (समुद्री ड्रोन) से भीषण हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई और समुद्र से आसमान की ओर विशाल काले धुएं का गुबार उठने लगा। जहाज पर सवार सभी 23 क्रू मेंबर्स भारतीय नागरिक थे। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रूस के…
वाशिंगटन, सात अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साइबेरिया के एक शोध संस्थान में प्लेग के संभावित मामले पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ‘‘बहुत जल्द’’ पुतिन से इस मामले पर बातचीत करेंगे। प्लेग-रोधी एक संस्थान की कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारी की मौत अज्ञात कारण से हुए निमोनिया की वजह से हुई।…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के पहले चरण में घाना की राजधानी अकरा में घाना के विदेश मंत्री सैम ओकुदजेटो अबलाकवा और राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, व्यापारिक सहयोग बढ़ाने और बहुपक्षीय मंचों पर साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की। अफ्रीकी राष्ट्रों के अपने तीन-देशों के दौरे के पहले चरण में मंगलवार को घाना पहुंचे जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा से भी मुलाकात…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
