Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा है कि सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर अब तक 17 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई ठोस परिणाम नजर नहीं आया है। राजदूत ने कहा कि इस प्रक्रिया को कुछ देशों के ‘‘विभाजनकारी हितों’’ के कारण बाधित नहीं होने दिया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद में सुधार से संबंधित अंतर-सरकारी वार्ता (आईजीएन) को अपने अगले सत्र तक जारी रखने का मंगलवार को फैसला किया।यह 193 सदस्यीय महासभा की वार्षिक प्रक्रिया है जो बिना किसी ठोस परिणाम या अंतिम समयसीमा के अब 18वें वर्ष में प्रवेश कर…
भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा और तनाव को ‘‘गंभीर रूप से चिंताजनक’’ करार दिया तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में कई समुद्री जहाजों पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में निर्बाध नौवहन और व्यापार जल्द बहाल करने की मांग की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने पश्चिम एशिया को भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया और कहा कि, ‘‘क्षेत्र में थोड़े समय हमले रुकने के बाद फिर हमले शुरू हो गए हैं जो चिंताजनक है। यह बेहद गंभीर स्थिति है और भारत तत्काल तनाव कम करने का…
यामे (जापान), 29 जुलाई (एपी) जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद 13 लोगों के शव मिले हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए बुधवार सुबह भी बचाव अभियान जारी रहा। देश की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने यह जानकारी दी। दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोतो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।ताकाइची ने कहा, ‘‘कुछ लोग उन्हें बचाए जाने का इंतजार अब भी कर रहे हैं और समय तेजी से निकल रहा है। हम अधिक से अधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’’ ताकाइची…
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त रूप से हवाई हमले किए जिनका इस्तेमाल ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हाल के दिनों में हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 72 घंटों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के निर्देश पर किए गए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में अमेरिकी और सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकवादी संगठनों के कई साजो सामान और हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया।’’…
अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी बलों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिन्हें उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले की रोक दिया गया। इन हमलों से युद्ध में आया कुछ समय का विराम खत्म हो गया। ये हमला ऐसे समय में हुए हैं जब मध्यस्थ, दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने और युद्धविराम की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने एक बयान में कहा कि ईरान की सभी मिसाइलों को उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही बीच में ही सफलतापूर्वक नष्ट…
(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 28 जुलाई भारत से लगे नेपाल के पूर्वी सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कर्फ्यू को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद तनाव बना हुआ है। सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने बताया कि कोशी प्रांत के सुनसरी जिले के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू रही।मुख्य जिला अधिकारी ईश्वर प्रसाद आर्याल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्थानीय हितधारकों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की…
यरूशलम, 28 जुलाई (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात की। फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किए जाने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। इसे नेतन्याहू के लिए दोनों नेताओं के संबंधों में आई खटास को दूर करने के एक मौके के तौर पर देखा जा रहा है।यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दोनों नेताओं को अपने-अपने देशों में बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। नेतन्याहू फिर से चुनाव लड़ने वाले…
जिनेवा, 28 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आपराधिक नेटवर्क ऑनलाइन ठगी केंद्रों पर काम कराने के लिए पढ़े-लिखे अंग्रेजी बोलने वालों समेत हजारों लोगों की तस्करी कर रहे हैं तथा ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) का कहना है कि ज्यादातर सोशल मीडिया के जरिये ऐसे लोगों को अक्सर विदेश में नौकरी का झांसा देकर फंसाया जाता है, उसके बाद उन्हें कैद कर लिया जाता है, उनके पहचान पत्र जब्त कर लिये जाते हैं तथा हिंसा, धमकियों और ‘कर्ज़ के बोझ’ के जरिये उन्हें ऑनलाइन ठगी करने के…
(केजेएम वर्मा) बीजिंग, 28 जुलाई विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को बीजिंग की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की और इस दौरान उन्होंने भारत-चीन संबंधों पर कई चीनी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। मिसरी ने चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष ली वेंतांग से मुलाकात की और भविष्य में सहयोग के विषय पर चर्चा की। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ली के साथ अपनी बैठक के दौरान मिसरी को स्कूल के ऐतिहासिक महत्व, बौद्धिक योगदान और शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।पोस्ट के अनुसार, दोनों…
मेष | Ariesशुभ एवं मंगल कार्यों का आयोजन- दावत। पूरा लाभ उठाएं। उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान की प्राप्ति। क्रोध और वाणी दोनों को काबू में रखें। Source Link
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
