Author: News Desk

स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कई समुद्री जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और पश्चिम एशिया में बढ़ती शत्रुता को बेहद चिंताजनक बताया है। UNSC में संयम बरतने का आह्वान करते हुए, नई दिल्ली ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही और व्यापार की बहाली सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पश्चिम एशिया को भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनैनी हरीश ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में कुछ समय के लिए ठहराव के बाद, हमलों…

Read More

मॉस्को, 29 जुलाई (एपी) रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। एजेंसी ने इसी के साथ डुरोव के नाम को अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाल दिया है। एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में ‘‘कई ऐसे चैनल, चैट और बॉट्स’’ को नहीं हटाया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन नुकसान पहुंचाने, आतंकवाद, सामूहिक हत्या और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की तैयारी और उन्हें अंजाम देने के…

Read More

कंगना रनौत द्वारा बेकार कहे जाने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने अभिनेत्री पर पलटवार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दास ने लोगों से अपील की है कि वे कंगना के बयानों को गंभीरता से न लें। उन्होंने कहा कि जब कंगना की अपनी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती, तो देश के युवा और नई पीढ़ी उन्हें गंभीरता से क्यों लेगी।कंगना को उनके पुराने बयान पर घेरासौरव दास ने कंगना के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि हिमाचल दौरे के दौरान कंगना ने…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की को F35 लड़ाकू विमान बेचने के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आपत्ति को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों को कौन से हथियार भेजेगा इसका फैसला केवल अमेरिका करेगा। कोई दूसरा देश नहीं। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब तुर्की को दोबारा F35 कार्यक्रम में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा तेज है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा नोबडी टेल्स मी व्हाट वी शुड बी सेलिंग। यानी…

Read More

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त आज 29 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक मंझे हुए अभिनेता हैं। संजय दत्त के एक्टिंग विरासत में मिली है। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ काफी संघर्षों से भरी रही। वहीं उनका फिल्मी करियर भी उतार-चढ़ाव रहा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता संजय दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारवहीं संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ था। इनके पिता सुनील दत्त अभिनेता थे और मां नरगिस अपने समय की सुपरस्टार थीं। जब संजय दत्त 12 साल के थे,…

Read More

मिडिल ईस्ट में चर्चा जोरों पर रही कि ईरान कुवैत में घुस जाएगा। अगर अमेरिका ने ईरान की जमीन पर कदम भी रखा तो ईरान इराक के रास्ते कुवैत में घुस जाएगा और अमेरिकी बेस पर कंट्रोल हासिल कर लेगा। कुवैत पर ईरान ने पिछले दिनों काफी बड़े और ताकतवर हमले अंजाम भी दिए थे। अब खबर आई है कि सऊदी की तरह कुवैत ने भी पाकिस्तान से डिफेंस डील कर ली है। कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा सहयोग समझौते को करीब 3 साल बाद आधिकारिक मंजूरी दे दी है। कुवैत के शाही फरमान के बाद अब यह…

Read More

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। सरकार की सख़्त कार्रवाई का बचाव करते हुए आसिफ़ ने कहा कि वे इस्लामाबाद के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरने वालों को भारत जैसे दुश्मन के तौर पर देखते हैं। एक स्थानीय टेलीविज़न चैनल से बात करते हुए आसिफ़ ने सरकार के कदमों का बचाव किया और भारत तथा PoK में प्रशासन के ख़िलाफ़ विरोध करने वालों के बीच कोई फ़र्क नहीं किया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं प्रदर्शनकारियों को भारत…

Read More

एक्टर आलिया भट्ट ने असम में आई भारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस मुश्किल समय में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं और अपने फैंस से मदद करने की अपील की। आलिया ने कहा कि हर साल बाढ़ आने के बावजूद यह आपदा हमें हर बार हैरान कर देती है।आलिया भट्ट की फैंस से अपीलआलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं और असम सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहा है। बाढ़ के कारण 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों…

Read More

काहिरा, 29 जुलाई (एपी) जॉर्डन की सेना ने बुधवार तड़के कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। सेना ने एक बयान में कहा कि इन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, बयान में यह जानकारी नहीं दी गई कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं।इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों की एक खेप को निष्क्रिय कर दिया और हाल के दिनों में हमलों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इराक में ईरान…

Read More

(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 29 जुलाई भारत से सटे नेपाल के सुनहरी जिले के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की मियाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख व्यक्त किया है।जिले के कप्तानगंज इलाके में रविवार को सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सोमवार को कर्फ्यू लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई…

Read More