Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली ऑनलाइन बदसलूकी और अभद्र भाषा के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाई है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई पोस्ट्स की एक श्रृंखला में 45 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्रोल्स की मानसिकता और समाज के दोहरे मापदंडों पर करारा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने एक मराठी ट्रोलर का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे से भी सवाल दागे।इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट में, एक्ट्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले ट्रोलर्स की आलोचना की और कहा कि उन्हें…
दरअसल, मोबाइल नंबरों की संख्या को लेकर सरकार अब नियमों पर सख्ती बढ़ाने जा रही है। इस 24 अगस्त से टेलीकॉम कंपनियां ऐसे लोगों को नया सिम जारी नहीं करने देंगी, जिनके नाम पर पहले से 9 सिम रजिस्टर्ड हो। दूरसंचार विभाग के मुताबिक कंपनियों को तकनीकी और प्रशासिनक स्तर पर जरुरी बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं।गौरतलब है कि किसी व्यक्ति के नाम पर यदि पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन है और वह एक और सिम लेना चाहता है, तो वह अब सिस्टम से अतिरिक्त नंबर नहीं ले सकता है। इस नियम का उद्देश्य लोगों के नाम पर…
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2′ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने कई अन्य बड़ी फिल्मों से टक्कर के बावजूद शानदार कमाई की है। फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में दुनियाभर में ₹150 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने घरेलू और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।’आवारापन 2’ ने दुनिया भर में ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कियाट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार,…
भारतीय मिशन के अनुसार, बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के वित्त और योजना मंत्री अमीर खुसरू महमूद चौधरी से मुलाकात की और आर्थिक सहयोग, दोनों देशों के बीच विकास परियोजनाओं और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की ढाका की मांग के कारण रिश्तों में नई खटास आ गई है और अगले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। त्रिवेदी ने बांग्लादेश के स्वास्थ्य और…
चीन में एक महीने पहले आए तूफान मेसाक के कारण कम से कम 159 लोगों की मौत हुई और 10 अन्य लापता हैं। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जुलाई की शुरुआत में चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी प्रांत में आए इस तूफान के कारण भारी बारिश हुई और भीषण बाढ़ आ गई।नाननिंग और गुइगांग शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। उस समय अधिकारियों ने 39 लोगों की मौत की जानकारी दी थी। किसी घटना के कई दिनों बाद अधिकारियों द्वारा मृतक संख्या को अद्यतन किया जाना असामान्य बात नहीं है, हालांकि इस मामले में, तूफान के आने के एक…
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर अपने दमदार अभिनय और एक्शन अवतार से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ 3 सितंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित व निर्मित और देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक माँ के अपनी बेटी को बचाने के कभी न हार मानने वाले संघर्ष पर आधारित है। जॉयपुरा नाम के काल्पनिक शहर में सेट यह फ़िल्म बानी नाम की एक माँ की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी तब खतरनाक मोड़ लेती है जब वह अपनी बेटी…
मशहूर टीवी और ओटीटी एक्टर अर्जुन बिजलानी का कुछ दिनों पहले एक कार एक्सीडेंट हो गया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए थे। हालांकि, अर्जुन बिजलानी की टीम ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को राहत की खबर दी है कि हादसे में एक्टर को कोई चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है कि 43 साल के अर्जुन अपने आने वाले नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट ‘चुंबक कॉलोनी’ के प्रमोशन के काम से लौटते समय एक्सीडेंट का शिकार हुए। इसमें यह भी बताया गया कि…
नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। दिलशाद कॉलोनी से सीमापुरी होते हुए दिलशाद गार्डन तक निकली यात्रा, 100 मीटर लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान Black and White Family NGO द्वारा आयोजित तीसरी विशाल तिरंगा यात्रा दिलशाद कॉलोनी से शुरू होकर सीमापुरी होते हुए दिलशाद गार्डन तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं देशप्रेमी नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा का प्रमुख आकर्षण 100 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे देशप्रेमी नागरिकों ने मानव-श्रृंखला बनाकर थामे रखा। ढोल, DJ, राष्ट्रभक्ति गीतों…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक प्रदर्शनकारी छात्र साहिल लोचव को साथ लेकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई के छात्र आंदोलन के दौरान कथित पेलेट गन कार्रवाई में घायल हुए छात्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद जब राहुल गांधी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया और संदेश साफ था, “एफआईआर नहीं, तो धरना जारी रहेगा।”यहीं से सवाल उठता है कि राहुल गांधी आखिर किस लड़ाई को लड़ रहे हैं? एक पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने…
भारत के साथ पिछले सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी बीच चीन और तुर्किये के भारी सैन्य परिवहन विमानों की पाकिस्तान में करीब 60 घंटे तक असामान्य आवाजाही ने नई चिंता पैदा कर दी है। सवाल यह है कि आखिर ये विमान पाकिस्तान में क्या लेकर पहुंचे? क्या चीन और तुर्किये पाकिस्तान के हथियारों और सैन्य संसाधनों को फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं? अगर ऐसा है, तो भारत के लिए इसके सामरिक और रणनीतिक मायने बेहद गंभीर हो सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
