Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ ने जुलाई के अंत में ग़ाज़ा के लिए 15 सूत्री रूपरेखा जारी की थी। इसके तहत हमास अपने हथियार अंतरराष्ट्रीय सत्यापन संस्था से प्रमाणित फलस्तीनी तकनीकविदों की एक समिति को सौंपता और इजराइल चरणबद्ध तरीके से ग़ाज़ा से हट जाता। इजराइल ने नौ अगस्त को इस योजना को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया।फिर अमेरिकी दूत जैरेड कुशनर ने मिस्र के तट पर हमास के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद वह यरूशलम पहुंचे, जहां हथियारों का हस्तांतरण अमेरिकी सेना के एक जनरल की निगरानी में करने का प्रस्ताव रखा गया। निरस्त्रीकरण…
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादियों को ‘‘विदेश प्रायोजित छद्म सैनिक’’ करार देते हुए कहा कि वे प्रांत को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं। सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुनीर ने बलूचिस्तान के प्रमुख लोगों और नेताओं के साथ बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा का सामना कर रहा है।खनिज संपदा से समृद्ध इस प्रांत में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) समेत कई संगठन सक्रिय हैं, जो इसकी आजादी की मांग कर रहे हैं। मुनीर ने कहा कि…
China में Catholic समुदाय पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, Shanghai में बाइबिल की बिक्री और रस्मों पर कड़ा पहरा
शंघाई में कैथोलिक लोगों ने बताया है कि चीनी सरकार ने पिछले एक साल में धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदियां और कड़ी कर दी हैं। इन पाबंदियों का असर बाइबिल और दूसरी धार्मिक किताबों की बिक्री, तीर्थयात्राओं, ऑनलाइन प्रार्थना प्रसारण और कैथोलिक अंतिम संस्कार की रस्मों पर पड़ा है। TET के अनुसार, शंघाई के एक कैथोलिक व्यक्ति ने उन कई कदमों का ब्योरा दिया है जिनसे पिछले एक साल में शहर में कैथोलिक गतिविधियों पर और रोक लगी है। सबसे हालिया पाबंदी 18 अगस्त को लागू की गई, जिसके तहत शंघाई के सभी फ्यूनरल होम (अंतिम संस्कार गृह) को इस महीने…
आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी यादों का सबसे बड़ा खजाना बन चुका है। परिवार की तस्वीरें, यात्रा के वीडियो, ऑफिस के दस्तावेज और रोजमर्रा के खास पल अक्सर Google Photos में सुरक्षित रहते हैं। लेकिन जैसे ही Google अकाउंट की 15GB मुफ्त स्टोरेज भर जाती है, नई तस्वीरों का बैकअप रुक जाता है। इतना ही नहीं, Gmail पर नए ईमेल आने में परेशानी होती है और Google Drive पर भी नई फाइल सेव नहीं हो पाती। अच्छी बात यह है कि बिना अपनी जरूरी तस्वीरों को हटाए भी आप आसानी से काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।पहले समझें, आखिर…
कानूनी विवाद में वकील की फीस और अन्य खर्च कई बार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाते हैं। खासकर घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, तलाक, भरण-पोषण, कार्यस्थल पर उत्पीड़न या अन्य कानूनी मामलों में महिलाओं को जानकारी और कानूनी सहायता की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में सरकार की मुफ्त कानूनी सहायता व्यवस्था महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है।सबसे खास बात यह है कि किसी महिला को मुफ्त कानूनी सहायता पाने के लिए केवल कम आय वाली होना जरूरी नहीं है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के तहत महिला होने के आधार पर भी मुफ्त कानूनी सेवाएं…
(जॉर्ज ग्रेसिया आईबनेज, सैन जॉर्ज यूनिवर्सिटी) जरागोजा (स्पेन), 21 अगस्त (द कन्वरसेशन) इस गर्मी में गैलिसिया के प्रमुख मादक पदार्थ तस्कर लॉरेआनो ओउबिना ने आरूसा इलाके में ‘‘ड्रग तस्करी टूर’’ शुरू किया। उन्होंने पर्यटकों को नाव की सवारी के दौरान उन स्थानों की यात्रा कराने की पेशकश की, जो कभी तस्करी की वजह से सुर्खियों में थे। इस यात्रा में घटनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी और दोपहर का भोजन भी शामिल था।हालांकि, गैलिसिया की क्षेत्रीय सरकार ने पर्यटन कानूनों के उल्लंघन के कारण इस पहल पर रोक लगा दी। यह ‘‘डार्क टूरिज्म’’ का एक उदाहरण है—ऐसे स्थानों की यात्रा जहां मौत,…
अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने एक बार फिर भारत को लेकर अपनी कठोर भाषा तेज कर दी है।गत 20 अगस्त 2026 को RSS प्रमुख मोहन भागवत की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से ठीक पहले आयोग के अध्यक्ष आसिफ महमूद (मुस्लिम) और आयुक्त जीन मिल्स (ईसाई) ने RSS नेताओं को उच्चस्तरीय अमेरिकी मुलाकातों और रजनयिक सम्मान से दूर रखने तथा धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले RSS सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की। उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क में Universal Oneness Celebrations में शामिल होने का कार्यक्रम है। यह…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 21 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार सुबह सरकारी ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीआईएमएस) में चिकित्सा जांच के बाद रावलपिंडी की अडियाला जेल वापस भेज दिया गया। चिकित्सा जांच के दौरान अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे। सरकार ने यह जानकारी दी।इससे पहले दिन में, खान के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के ‘शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल’ में स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के 18 अगस्त के आदेश के अनुपालन में…
भारत सरकार द्वारा घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बिना ड्यूटी के चीनी आयात की इजाज़त देने के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान का चीनी उद्योग अपने अतिरिक्त चीनी स्टॉक के लिए भारत को एक संभावित बाज़ार के तौर पर देख रहा है। यह घटनाक्रम भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के दौर में सामने आया है। पाकिस्तान के अख़बार द न्यूज़ इंटरनेशनल ने गुरुवार को रिपोर्ट दी कि पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन (PSMA) के एक वरिष्ठ सदस्य का हवाला देते हुए, पाकिस्तान के चीनी उद्योग ने सरकार से अतिरिक्त चीनी भारत को निर्यात करने की संभावना तलाशने का आग्रह किया…
मनोरंजन और सिनेमा जगत से आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं, जहां एक तरफ ‘वंदे मातरम्’ पर शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना रनौत ने कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्हें ‘हिंदू-मुस्लिम मानसिकता से बाहर आने’ की सलाह दी है, तो वहीं सिनेमाघरों में ₹192 करोड़ की बम्पर कमाई के बाद अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का 21 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर वर्ल्डवाइड डिजिटल प्रीमियर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही, नेटफ्लिक्स ने तापसी पन्नू की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ के खौफनाक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट 3 सितंबर तय कर दी है।…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
