Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
अदिति खन्ना लंदन, 29 अगस्त ब्रिटेन ने नेपाल में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित अपने 33 नागरिकों की मदद के लिए एक ‘त्वरित प्रतिक्रिया दल’ भेजा है। इस बीच, उनके परिवार वाले, जिनमें से कई ब्रिटिश-भारतीय शामिल हैं, लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा कि यह दल शनिवार से काठमांडू में काम शुरू कर देगा।यह दल जमीनी स्तर पर अतिरिक्त मदद देगा और हवाईअड्डे पर ब्रिटिश नागरिकों के लिए सहायता का समन्वय करेगा। यह राहत और पुनर्वास के लिए पहले से वादा की गई 50 लाख पाउंड की मानवीय सहायता के…
नेपाल में गत बुधवार को अचानक आई बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन हृदय विदारक दृश्य लगातार सामने आ रहे हैं। अस्पतालों के बाहर बदहवास लोगों के कतार में खड़े होकर मृतकों की दीवारों पर चस्पा तस्वीरें देखने और परिजनों द्वारा कीचड़ एवं मलबे में अपने सामान की तलाश करने की तस्वीर आम है। एक महिला क्षतिग्रस्त इमारतों के पास से अपने एक बच्चे को ले जाती दिखी।मलबे के बीच एक मृत कुत्ता पड़ा था। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, लापता लोगों के रिश्तेदारों की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं, जबकि बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में…
हांगकांग फ्री प्रेस (HKFP) की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग की एक्टिविस्ट चाउ हैंग-तुंग ने अधिकारियों पर लोकतांत्रिक आकांक्षाओं को असल में अपराध की श्रेणी में डालने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब लगाया गया जब एक अदालत ने उन्हें और लोकतंत्र समर्थक दो अन्य साथियों को बीजिंग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दोषी ठहराया। HKFP के अनुसार, चाउ (जो अब भंग हो चुके ‘हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ़ पैट्रियटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ़ चाइना’ की पूर्व नेता थीं) को अनुभवी एक्टिविस्ट ली चेउक-यान और अल्बर्ट हो के साथ बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सरकार विरोधी गतिविधियों…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को निशाना बनाने वाले अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन शायद खत्म नहीं हुए हैं। साथ ही, उन्होंने तेहरान के साथ तुरंत बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि अब उस देश की क्षमताएं सीमित हो गई हैं। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि हालिया टकराव के बाद ईरान भारी सैन्य और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। ट्रंप ने कहा वे अपने सैनिकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। वे बड़ी मुश्किल में हैं। इसके अलावा, उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के फिर से…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त, 2026 को एक कार्यकारी आदेश जारी कर ‘‘लेक ओंटारियो’’ का नाम बदलकर “लेक अमेरिका” करने का आदेश दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका प्रशासन पहले ही ‘‘उन सभी संबंधित लोगों को सूचित कर चुका है, जिन्हें सूचित किया जाना आवश्यक है।’’ ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी स्थान का नाम बदला हो। वर्ष 2025 में उन्होंने एक कार्यकारी आदेश जारी कर मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने और देश की सबसे ऊंची चोटी अलास्का स्थित डेनाली का नाम फिर से ‘माउंट मैकिनले’ करने का आदेश…
शुरू में दीपक तमांग को लगा कि जमीन हिल रही है। फिर उन्होंने देखा कि पानी, कीचड़ और पत्थरों का सैलाब तिमुरे बाजार में भोटेकोशी नदी के किनारे बने मकानों की ओर बढ़ रहा है। उन्हें एहसास हुआ कि ऊपर की ओर चढ़ाई करने के अलावा कोई चारा नहीं है।नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से बचे पीड़ितों ने आपदा के दौरान का बेहद डरावना मंजर बयां किया है, जिसमें ऊंचाई की तरफ भागने की होड़, आसपास के घरों का ढहना और लोगों का पानी, कीचड़ तथा मलबे के तेज बहाव में बहना शामिल है। कुछ लोग तेजी से ऊंची…
नेपाल के मौसम विभाग ने शनिवार को देश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिर से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। इससे बिगड़ते हालात के बीच चल रहे बचाव और राहत कार्यों में बाधा आने का खतरा है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ और चट्टानों के मलबे के साथ पानी का एक तेज़ बहाव बुधवार को मध्य नेपाल से होकर नीचे की ओर बह निकला। मरने वालों की संख्या शनिवार को 600 के पार पहुंच गई, जबकि 2,400 से अधिक लोग लापता…
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची भारी तबाही के बाद देश के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं और गत तीन दिन में 2.295 अरब रुपये से अधिक का दान मिला है। नेपाल में गत बुधवार को आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। इस बाढ़ ने कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा एवं अब भी करीब 2,400 लोग लापता हैं।इसे भी पढ़ें: Nepal Flood Alert: मौसम विभाग ने भारी बारिश…
नेपाल ने देश में आयी विनाशकारी बाढ़ और 600 से अधिक लोगों की जान जाने के कारण उत्पन्न संकट के समय मदद करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अत्यंत उदार’ बताया। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने पीटीआई वीडियो से बातचीत में कहा कि भारत सरकार ने संकेत दिया है कि वह पुनर्निर्माण कार्यों के लिए उदारता से सहायता देगी। नेपाल-तिब्बत सीमा पर हिम नद के तटबंध तोड़ देने के कारण बुधवार को मध्य नेपाल में भीषण जल प्रवाह और मलबा बहकर आने से कई बस्तियां और गांव, सैकड़ों…
ईरान की आर्थिक रणनीति के बारे में बताते हुए, वहां के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि एक आत्मनिर्भर “रेसिस्टेंस इकोनॉमी” (प्रतिरोध अर्थव्यवस्था) बनाने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाना और अहम लेन-देन में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना ज़रूरी है। सेवा-भाव वाले प्रशासन की ज़िम्मेदारियों पर ज़ोर देते हुए, सर्वोच्च नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में आर्थिक मज़बूती को सिर्फ़ एक नीतिगत विकल्प नहीं, बल्कि बाहरी वित्तीय दबाव का सामना करने और लंबे समय तक स्थिरता हासिल करने के लिए एक ज़रूरी राष्ट्रीय ढांचा बताया। उन्होंने कहा आर्थिक विकास पर खास ध्यान देना, उत्पादन बढ़ाना, धीरे-धीरे…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
