अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया की नजरें कोलकाता पर थी। पीएम मोदी योग कर रहे थे। हजारों लोग उनके साथ थे और पूरी दुनिया भारत की शांति और संस्कृति की ताकत देख रही थी। मगर दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में ऐसा खेल शुरू हो चुका था जिसकी भनक तक दुनिया को नहीं थी। कहते हैं शांति की बात वही करता है जिसके पास शक्ति होती है और योग दिवस पर भारत ने यही करके दिखाया। जिस वक्त कोलकाता में योग चल रहा था उसी वक्त बंगाल की खाड़ी में भारत ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी गूंज इस्लामाबाद और बीजिंग तक सुनाई दी और वहां हलचल मच गई। एक तरफ योग का मंच था तो दूसरी तरफ समुद्र में शक्ति प्रदर्शन। एक तरफ पीएम मोदी थे तो दूसरी तरफ भारत के तीन युद्धपोत।
जब यह तीनों नए युद्धपोत बंगाल की खाड़ी में उतरे तो संदेश सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह साफ हो गया कि भारत शांति चाहता है लेकिन अपनी सुरक्षा और सामरिक हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। दरअसल हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में रणनीतिक कंपटीशन तेजी से बढ़ रहा है। चीन लगातार अपनी नौसैनिक मौजूदगी यहां बढ़ा रहा है और पाकिस्तान भी चीनी सहयोग से समुद्री ताकत को मजबूत कर रहा है। इसी माहौल में भारत ने एक साफ संदेश दिया है। हिंद महासागर में उसकी स्थिति किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तीन नए स्वदेशी युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल किए गए आईएएस दूनागिरी आईएएस अग्रय और आईएएस संशोधक और यह सिर्फ जहाज नहीं है। यह भारत की बदलती समुद्री रणनीति की एक साफ झलक है। सबसे पहले बात करते हैं आईएएस दूनागिरी की। यह एक स्टिल्थ फ्रिगेट है। यानी एक ऐसा युद्धपोत जिसे दुश्मन के रडार पर पकड़ना बेहद मुश्किल है। इसकी मारक क्षमता इसे और भी ज्यादा खतरनाक बनाती है। आधुनिक हथियार प्रणाली और ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्षमता के साथ यह दुश्मन के लिए बड़ा खतरा बन गई है। लेकिन अगर आपको लगता है कि यही सबसे खतरनाक युद्धपोत है तो जरा रुकिए। आईएएस संशोधक जहाज समुद्र की गहराइयों में छिपी जानकारी जुटाता है।
यह हर भारतीय नौसेना की आंख और कान है और अब आते हैं उस जहाज पर जिसकी वजह से पाकिस्तान की पनडुपियों की नींद उड़ सकती है। आईएएस अग्रे यह एंटी सबमरीन वॉरफेयरशिप है। मतलब साफ है अगर कोई दुश्मन पनडुपी समुद्र में छिपने की कोशिश करे तो उसे खोज कर खत्म करने की क्षमता इसी प्लेटफार्म में है। यानी दुश्मन चाहे सतह पर दिखे या समुद्र की गहराइयों में छिप जाए। भारतीय नौसेना ने दोनों के लिए इंतजाम पहले ही कर रखे हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। आज भारतीय नौसेना के पास 140 से ज्यादा सक्रिय युद्धपोत है जो हिंद महासागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लगातार निगरानी और सुरक्षा में तैनात रहते हैं। यानी तस्वीर बिल्कुल साफ है। भारत योग भी करता है और जरूरत पड़े तो समुद्र में शक्ति प्रदर्शन भी कर सकता है। शांति उसका संदेश है। लेकिन सुरक्षा उसकी नीति है।
Source Link