ईरान ने US कि संधि प्रस्ताव को किया अस्वीकार।
निष्कर्ष: ट्रंप द्वारा किए गए संधि की घोषणा को ईरान से मिली अस्वीकारीता।
मुख्य भाग: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘truth social ‘ पर एकाएक ईरान से संधि हो जाने की घोषणा कर दी। ट्रंप लिखते हैं कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं बनाएगा एवं ईरान द्वारा strait of hormuz की माइनस (mines) हटा दी गईं हैं, और शेष भी जल्द ही हटा दिया जाएगा, जिससे नेविगेशन पुनः प्रारंभ हो जायेगा।
अंततः परमाणु संवर्धन(न्यूक्लियर एनरिक्मेंट) ठिकाने लगाने और ईरान पर लगा नाकाबंदी प्रतिबंध हटाए जाने परन्तु किसी प्रकार का सैन्य स्थानांतरण नहीं की जाने की बात ट्रंप द्वारा साझा की गई है।
परन्तु, ईरान की न्यूज़ एजेंसी ‘Fars’ द्वारा यह बात सामने आई कि US द्वारा स्थगित की गई 12 अरब डॉलर मूल्य कीपरिसंपत्तियों (एसेट) को मुक्त करने के तत्पश्चात ही कोई अन्य वार्ता होगी। अन्य सूत्रों की मानना है कि वर्तमान में किसी प्रकार की संधि नहीं की गई है और ट्रंप द्वारा कही गई बात मात्र ‘ मिश्रित कथन/सत्य असत्य का मिश्रण है।
दूसरी ओर , इसराइल द्वारा लेबनॉन पर किए गए लगातार हमलों के विषय पर ईरान का अत्यंत बल गाज़ा ओर लेबनॉन में सीज़फायर करवाने पर है!
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान है, ‘पाश्चात्य पक्षों को ईरान पर दबावपूर्ण (must) भाषा नहीं थोपनी चाहिए’ और स्पष्ट किया कि ईरान अपने निर्णय ईरानी जनता के हितों और अधिकारों के आधार पर लेता है।
शुक्रवार को अमेरिका के रक्षा विभाग (US Department of Defense) ने पुष्टि की कि इजरायली और लेबनानी प्रतिनिधिमंडलों ने वाशिंगटन, डीसी में “उत्पादक, सैन्य-से-सैन्य (military-to-military) वार्ता” की। यह बैठक दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और एक सुरक्षित ढांचा स्थापित करने के अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा थी।
इसी दौरान, लेबनान में इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी क्षेत्र में अपना ज़मीनी आक्रमण और गहरा कर दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि इजरायली सेना ने लेबनान में प्रवेश करते हुए लिटानी नदी (Litani River) को पार कर लिया है। दक्षिणी लेबनान के कई शहरों और गांवों (जैसे टायर/Tyre और नबातीयेह) के लिए अनिवार्य निकासी आदेश (mandatory evacuation orders) जारी किए गए हैं, जिन्हें युद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।
इस दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में शांग्री-ला डायलॉग (Shangri-La Dialogue) सुरक्षा शिखर सम्मेलन में यह स्पष्ट कहा कि अमेरिका के पास पर्याप्त हथियार मौजूद हैं और यदि आवश्यक हुआ, तो वाशिंगटन ईरान के खिलाफ युद्ध फिर से शुरू करने में “पूरी तरह से सक्षम” है।
रिपोर्ट – सबा परबीन
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Desk SBN : ईरान ने US कि संधि प्रस्ताव को किया अस्वीकार।
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

