वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बचत, आत्मनिर्भरता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सतर्कता और स्वदेशी सोच को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से जुड़ते हुए ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छोटे-छोटे बदलाव भी देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्तर पर भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में शामिल वाहनों की संख्या तत्काल 50 प्रतिशत तक कम करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि अनावश्यक वाहनों का उपयोग बंद किया जाए, ताकि ईंधन की बचत हो सके।
यह निर्देश एक उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए, जिसमें एसपी गोयल, राजीव कृष्ण और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सरकारी बैठकों, सेमिनारों और वर्कशॉप को अधिक से अधिक वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का सुझाव देते हुए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। उनका कहना है कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ लोगों में भी जागरूकता बढ़ेगी।
योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो, पीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों, कार पूलिंग और राज्य परिवहन निगम की बसों के अधिक उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े स्टार्टअप्स में ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था लागू की जाए। शिक्षा विभाग को भी बैठकों और कार्यशालाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा बचत को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों, निजी प्रतिष्ठानों और घरों में अनावश्यक बिजली का उपयोग रोका जाए। साथ ही, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में रात 10 बजे के बाद सजावटी लाइटों का न्यूनतम उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने अगले छह महीनों तक गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग, पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उत्तर प्रदेश के हेरिटेज, धार्मिक और ईको-टूरिज्म स्थलों को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया, जिससे प्रदेश के ग्रामीण, वेलनेस, वन्यजीव और खानपान आधारित पर्यटन को नई पहचान मिल सके।
रिपोर्ट – अभिनव गुप्ता
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Desk SBN : बचत, स्वदेशी और ‘नो व्हीकल डे’, योगी सरकार का बड़ा आर्थिक और पर्यावरणीय अभियान
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
Related Posts
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

