प्रधानमंत्री मोदी की एक अपील ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी है। पी ऍम मोदी ने लोगों से कहा कि एक साल तक सोना खरीदने से बचें, विदेश यात्राएं टालें और जहां संभव हो पेट्रोल डीज़ल का उपयोग कम से कम करे और पब्लिक और इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करे, मध्य पूर्व (West Asia) में जारी वैश्विक संकट और बढ़ते ईंधन के दबाव को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने आराम को त्यागने और आर्थिक मजबूती के लिए 7 प्रमुख अपीलें की हैं :
1. ईंधन की बचत: पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो, बसें) का उपयोग करने, कारपूल करने, और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आग्रह किया गया है।
2. वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता: यातायात और ईंधन की खपत कम करने के लिए कंपनियों और कर्मचारियों से जहाँ तक संभव हो ‘वर्क फ्रॉम होम’ की संस्कृति अपनाने को कहा गया है।
3. एक साल तक सोना न खरीदें: विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और आयात बिल को कम करने के लिए कम से कम एक साल तक अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचने की अपील की गई है।
4. विदेशी यात्राओं से बचें: देश का कीमती विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को टालने का आग्रह किया गया है।
5. खाने के तेल की खपत कम करें: नागरिकों से रसोई के तेल (Edible oil) का उपयोग समझदारी से और कम करने को कहा गया है, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है।
6. स्वदेशी अपनाएं: विदेशी ब्रांडों के उत्पादों पर निर्भरता कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी (Made in India) वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई है।
7. प्राकृतिक खेती अपनाएं: किसानों से अपील की गई है कि वे रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता कम करें और आयात लागत घटाने व स्थिरता के लिए प्राकृतिक खेती (Natural farming) की ओर बढ़ें ।
प्रधानमंत्री मोदी की एक अपील ने एक बार फिर सोचने पे मजबूर कर दिया है की क्या देश में कोई आर्थिक संकट आने वाला या फिर मोदी किसी बड़ी चीज की तैयारी कर रहे है, सभी लोग जानते हैं की पी एम मोदी ने अगर किसी ओर इशारा किया है तो बात छोटी नहीं है, मोदी की इस अपील से देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी चर्चाओं का विषय गरम है


