नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्र में आठवां दिन यानी के महाअष्टमी मां महागौरी को सर्मित होता है। इस दिन लोग भक्तजन देवी मां की विधिवत रुप से पूजा करते हैं। मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगर आप महाअष्टमी पर मां के दर्शन करने का प्लान बना रहे है, तो पंजाब के लुधियाना में मौजूद श्री महागौरी माता मंदिर जा सकती हैं।
पंजाब के लुधियाना में मां महागौरी का मंदिर शिमलापुरी में स्थित है। माना जाता है कि यहां मां के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। आइए आपको इस मंदिर का ट्रैवल गाइड बताते हैं।
लुधियाना में कहां है मां महागौरी का मंदिर?
श्री महागौरी माता मंदिर पंजाब के लुधियाना शहर के शिमलापुरी इलाके में है। मां के दर्शन करने के लिए आप यहां अपने परिवार के साथ जा सकती हैं। अगर आप लुधियाना में रहती हैं या नवरात्रि के दौरान शहर में हैं, तो महाअष्टमी पर इस मंदिर में दर्शन जरुर करने जाए। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस मंदिर को सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।
महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा क्यों की जाती है?
नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें रुप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त मां से सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इस दिन कई घरों में महाअष्टमी पर कन्या पूजन किया जाता है। आप इस मंदिर के दर्शन जरुर करें।
कैसे पहुंचें लुधियाना के मां महागौरी मंदिर?
– ट्रेन से- लुधियाना जंक्शन रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से रेल के जरिए जुड़ा है। अगर आप अपने शहर से लुधियाना के लिए ट्रेन ले सकती हैं। स्टेशन पहुंचने के बाद ऑटो या टैक्सी लेकर शिमलापुरी स्थित श्री महागौरी माता मंदिर जा सकते हैं।
– बस से- पंजाब और आसपास के कई शहरों से लुधियाना के लिए बसें भी जाती है, आप सरकारी या फिर प्राइवेट बस से लुधियाना पहुंच सकते हैं। बस स्टैंड से मंदिर जाने के लिए आपको ऑटो या टैक्सी मिल जाएंगे।
मंदिर तक कैसे पहुंचें
यह मंदिर शिलमापुरी, लुधियाना में स्थित है। आप मैप में रास्ता देखकर मंदिर पहुंच सकती हैं या कैब ऑटो बुक करते समय ड्राइवर को मंदिर का नाम बताएं, वे आपको पहुंचा देंगे।

