Author: News Desk

स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।

UNGA 2026 Updates: न्यूयॉर्क में अमेरिका और ईरान के बीच गुप्त चर्चाUNGA 2026 Updates: अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक के दौरान अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने बिचौलियों के जरिए कई घंटों तक लंबी बातचीत की। यह चर्चा ऐसे समय में हुई जब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन न्यूयॉर्क पहुंचे हैं और जल्द ही विश्व नेताओं को संबोधित करने वाले हैं।अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध और ट्रंप की उस चेतावनी के बाद यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने ईरान पर जल्द बड़ा फैसला लेने की बात कही थी।…

Read More

अमेरिका में राज्य स्तर की मतदाता सूचियों में अवैध रूप से दर्ज गैर-नागरिकों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रंप प्रशासन के व्यापक अभियान में करीब 1,600 मतदाता धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं और 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ‘होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस’ के वरिष्ठ अधिकारी मैथ्यू मिलहोलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव से करीब छह सप्ताह पहले जारी ये आंकड़े ऐसे अभियान की स्थिति पर जानकारी देते हैं, जिसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर चुनावों में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए संघीय संसाधनों और सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया…

Read More

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने भारत से लेकर खाड़ी देशों तक हड़कंप मचा दिया है। कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले एल्विन प्रकाश कुंदर की जुलाई महीने में हत्या कर दी गई और उनके शव के नौ टुकड़े कर दो अलग-अलग बैग में भरकर एक लावारिस कार में छोड़ दिया गया। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा घटना के लगभग दो महीने बाद तब हुआ, जब भारत में मौजूद उनके परिवार ने प्रकाश के लगातार संपर्क में न होने पर खोजबीन शुरू की। मामले में सबसे बड़ा मोड़…

Read More

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने देश में स्वीकार किए जाने वाले शरणार्थियों की संख्या 17,500 तक सीमित करने की योजना बनाई है और इनमें अधिकतर दक्षिण अफ्रीका के श्वेत नागरिक होंगे। प्रशासन ने मंगलवार को कांग्रेस को इसकी जानकारी दी। इस कदम से उस शरणार्थी कार्यक्रम का स्वरूप और अधिक बदल जाएगा, जो कभी दुनिया भर में युद्ध और संघर्ष से भागने वाले लोगों के लिए अमेरिका में सुरक्षित पनाह का रास्ता माना जाता था।कांग्रेस को भेजे नोटिस में प्रशासन ने कहा कि श्वेत दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को उनकी जमीन जब्त किए जाने और अन्य प्रकार के…

Read More

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अहम कूटनीतिक गतिविधियों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस विश्व निकाय की यात्रा की शुरुआत में प्रमुख अमेरिकी समाचार नेटवर्क ‘सीएनएन’ की प्रतिष्ठित पत्रकार कैटलिन कॉलिन्स पर निशाना साधा और उनसे कहा, ‘‘आपको यहां नहीं होना चाहिए।’’ ट्रंप मंगलवार को महासभा में अपने संबोधन से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे और कॉलिन्स से कहा, ‘‘मुझे हैरानी है कि सीएनएन यहां मेरी कवरेज कर रहा है। आपको यहां मेरी कवरेज के लिए नहीं होना चाहिए। आपने कहा था कि आप मेरी कवरेज नहीं करेंगे।’’ हालांकि, कॉलिन्स ने बाद में प्रसारण में कहा…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर में अमेरिका यात्रा पर जाने की मजबूत संभावना है। सूत्रों के अनुसार, PM मोदी फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित होने जा रहे G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस समिट की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। अगर प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा तय होती है, तो G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी एक अहम द्विपक्षीय (Bilateral) बैठक भी होगी। यह सम्मेलन 14 से 15 दिसंबर तक फ्लोरिडा स्थित ‘ट्रंप नेशनल डोरल मियामी रिज़ॉर्ट’ में आयोजित किया जा रहा है। सरकार ने अभी तक इस यात्रा के…

Read More

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्चस्तरीय सत्र के दौरान मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ देखने को मिला है। एक तरफ जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से ईरान को ‘पूरी तरह खत्म’ करने की सख्त चेतावनी दी, वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क में अमेरिका और ईरान के शीर्ष अधिकारियों के बीच तीन घंटे लंबी बैक-चैनल (मध्यस्थों के ज़रिए) बातचीत हुई। इस बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे “बहुत अच्छी और सार्थक” चर्चा करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद…

Read More

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 23 सितंबर अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलों के निर्माण, प्रभावित समुदायों की बुनियादी नागरिक जरूरतों को पूरा करने और भविष्य में आपदा के बाद राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों में मदद के लिए ड्रोन की तैनाती में सहयोग के वास्ते नेपाल को 3.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। राजनीतिक मामलों की विदेश उप मंत्री एलिसन हूकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, हूकर ने…

Read More

श्रीलंका की एक अदालत ने 2019 के ईस्टर आत्मघाती हमला मामले में मंगलवार को 24 आरोपियों में से 15 को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक दोषी को 200 साल से अधिक के कारावास की सजा सुनाई। आईएसआईएस से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल, 2019 को तीन कैथोलिक गिरजाघरों और तीन आलीशान होटलों को निशाना बनाकर सिलसिलेवार विस्फोट किए थे। इन हमलों में 11 भारतीयों समेत 270 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।‘अदादेराना’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार, कोलंबो उच्च न्यायालय की…

Read More

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने मंगलवार को विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार करने की जोरदार अपील की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिषद मौजूदा दुनिया का प्रतिनिधित्व करे और वर्तमान भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपट सके। यह संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के लिए महासभा का आखिरी उच्च स्तरीय हफ्ता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर उनका पांच साल का दूसरा कार्यकाल दिसंबर 2026 में खत्म होने वाला है।गुतारेस ने मंगलवार को महासभा के 81वें सत्र में आम चर्चा की शुरुआत होने पर विश्व के नेताओं को संबोधित…

Read More