Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
आज के समय में राजस्थान के पर्यटन नक्शे की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आप यह जानकार हैरान हो जाएंगे कि जनवरी से लेकर जून 2026 के बीच प्रदेश में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गई हैं। इनमें 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं।आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान के पर्यटन कारोबार की सबसे बड़ी ताकत घरेलू पर्यटक हैं, लेकिन उनकी पसंद पारंपरिक पर्यटन केंद्रों से आगे बढ़ रही है।घरेलू पर्यटन में सीकर ने जयपुर को पीछे छोड़ासबसे दिलचस्प बात यह है कि सीकर का शीर्ष पर पहुंचना राजस्थान के पर्यटन में बदलती पसंद का…
भारत की कूटनीतिक गतिविधियां दिसंबर महीने में एक बड़े रणनीतिक अभियान का रूप लेने जा रही हैं और अब पूरी दुनिया मोदी की कूटनीति का कमाल देखने वाली है। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित बहु-देशीय यात्रा में अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कम से कम दो देशों को शामिल किए जाने की तैयारी की खबर है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने अभी यात्रा कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन साफ संकेत मिल रहे हैं कि भारत दिसंबर को केवल राजनयिक यात्राओं का महीना नहीं, बल्कि व्यापारिक समझौतों, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक शक्ति-संतुलन को साधने…
रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों ड्रामा और विवाद अपने चरम पर हैं। घर के भीतर सदस्यों के बीच लगातार हो रहे झगड़ों और तीखी बहसों के बीच इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) बेहद धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) प्रतिभागी रीति तिवारी (Reeti Tiwari) और आसिफ खान (Asif Khan) की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रीति तिवारी द्वारा कंटेस्टेंट काज़ी तौकीर (Qazi Touqeer) के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों के चलते सलमान खान…
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भारत में ऊर्जा तक पहुँच बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश में ऊर्जा तक जितनी पहुँच बढ़ी है, वैसी मानव इतिहास के किसी भी दशक, क्षेत्र या देश में नहीं देखी गई। एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम में अल्बानीज़ ने कहा कि पीएम मोदी को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए कि उनके कार्यकाल में भारत में जितने लोगों को ऊर्जा तक पहुँच मिली है, उतनी मानव इतिहास के किसी भी दशक, किसी भी क्षेत्र या किसी भी देश में नहीं मिली। अल्बानीज़…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 26 सितंबर जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा राजधानी में प्रस्तावित प्रदर्शन रविवार के बजाय चार अक्टूबर को स्थगित किए जाने की घोषणा के मद्देनजर सरकार का सुरक्षा खर्च बढ़ने की संभावना है। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पार्टी संस्थापक की रिहाई की मांग को लेकर रविवार यानी 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। पूर्व क्रिकेटर से नेता बने 73 वर्षीय खान 2023 से जेल में हैं।भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। प्रदर्शन मार्च को रोकने…
रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार इलाके में यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्थानीय टास्क फोर्स का कहना है कि हमले के कारण औद्योगिक इलाकों में आग लग गई थी, जिसे अब बुझा दिया गया है। इससे पहले यूक्रेन की सेना ने बताया था कि यूक्रेनी बलों ने रात के समय क्रास्नोडार में इल्स्की ऑयल रिफाइनरी पर हमला किया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि इस जगह पर आग लग गई थी; उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी रूस की युद्ध की कोशिशों में मदद करती है। रूस के स्वतंत्र न्यूज़ आउटलेट…
रियालिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीज़न के विजेता अभिजीत सावंत ने हाल ही में अपने और बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के करियर ग्राफ को लेकर बेबाक चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह रियलिटी शो जीतने के बाद उन्हें तो रातों-रात बेतहाशा लोकप्रियता मिल गई थी, लेकिन अरिजीत का शुरुआती सफर गुमनामी और कड़ी मेहनत से भरा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी पॉपुलैरिटी, जर्नी और उन पर आए दबाव एक जैसे नहीं थे। जहाँ ‘इंडियन आइडल’ सीज़न 1 जीतने के बाद अभिजीत घर-घर में पहचाने जाने लगे, वहीं अरिजीत सालों तक लाइमलाइट से दूर रहे और…
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का धमाकेदार फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में विक्की कौशल का अंदाज बेहद शार्प, स्मोकी और इंटेंस नजर आ रहा है। हाथ में सिगरेट और लाइटर थामे विक्की की बेबाक और गहरी नजरें सीधे दर्शकों को बांधती हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस कैरेक्टर इंट्रोडक्शन को शेयर करते हुए लिखा, “नज़रें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं… संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को। सिनेमाघरों में मिलते हैं!”कौशल का पोस्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट-लुक के बाद आया…
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने आए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देख 77 देशों के डिप्लोमेट्स ने वॉकआउ कर दिया। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम देश थे। कुछ यूरोपीय और कुछ लैटिन अमेरिकी देश भी थे। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल में इजराइल के एक डिप्लोमेट ने खाली पड़ी कुर्सियों के पास जाकर लिस्ट बनानी शुरू कर दी। इजराइल का डिप्लोमेट लिस्ट में उन देशों के नाम लिख रहा था जिन्होंने वॉकआउट किया है ताकि इन देशों से आगे निपटा जाए। अब इस लिस्ट में जिस-जिस देश का नाम होगा उसके साथ बड़ा कांड होगा। आज नहीं…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से जंग भड़क गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर दूसरी सबसे बड़ी एयर स्ट्राइक की है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है क्योंकि पाकिस्तान ने एक दो नहीं बल्कि अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इससे पहले पाकिस्तान की वायु सेना ने कुनार में एयर स्ट्राइक की थी जिसमें 28 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया था। लेकिन फिर से पाकिस्तान ने बड़ी हिमाकत करते हुए अफगानिस्तान पर अटैक किया है तो तालिबान ने भी…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
