Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, दो अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में निवेश को लेकर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइकी के नेतृत्व को संदेश देते हुए कहा, ‘‘जस्ट डू इट।’’ ‘जस्ट डू इट’ यानी ‘बस कर डालिए’ नाइकी ब्रांड का प्रसिद्ध ‘स्लोगन’ है। गोयल ने नाइकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) वेंकटेश अलगिरिसामी, मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेनवांड और मुख्य सरकारी एवं जन मामलों के अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो से मुलाकात की। गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की विकास गाथा में निवेश की बात हो तो संदेश बहुत सीधा है-‘जस्ट डू इट।’’ गोयल…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, दो अक्टूबर कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में करीब 300-सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अवसर तलाशेंगे। सिद्धू ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के मिलवॉकी में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा इस साल के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) संपन्न करने के प्रयासों के तहत नयी दिल्ली के वार्ताकारों के साथ अगले दौर की बातचीत शुरू करेंगे।भारत और कनाडा ने इस साल मार्च में द्विपक्षीय व्यापार समझौते की घोषणा की थी,…
बीजिंग/इस्लामाबाद, दो अक्टूबर चीन, जापान, पाकिस्तान और कई अन्य देशों में भारतीय मिशनों ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई और शांति, सत्य तथा अहिंसा के उनके सार्वभौमिक संदेश की स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। भारतीय राजनयिकों, भारतीय प्रवासियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस मौके पर दुनियाभर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर गांधी को श्रद्धांजलि दी। बीजिंग में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।चीन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारतीय समुदाय ने जिंताई आर्ट म्यूजियम में महात्मा…
तेल अवीव, दो अक्टूबर (एपी) इजराइल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से विमानों का परिचालन शुरू करेगा। दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं इस सप्ताह एक पायलट पर उसके सह-पायलट द्वारा किए गए हमले के बाद स्थगित कर दी गई थीं। सह-पायलट ने तेल अवीव जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी।बुधवार को दुबई से रवाना हुए विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने और उसमें सवार सभी लोगों की जान खतरे में डालने वाले सह-पायलट के मकसद के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं है।…
फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पायलट्स (FIP) ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है कि वे फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 के पायलट-इन-कमांड कैप्टन स्मित मच्छार को ‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ देने पर विचार करें। 30 सितंबर को उड़ान के दौरान एक इमरजेंसी स्थिति में उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने जिस तरह से स्थिति को संभाला, उसके लिए यह अनुरोध किया गया है। एक पत्र में कहा गया है कि घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और 174 यात्रियों व 8 क्रू सदस्यों के साथ सऊदी अरब के तबुक में…
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने शुक्रवार को कहा कि फ्लाईदुबई की घटना “आतंकवाद का कृत्य” थी। यह बयान मामले की जांच के आदेश दिए जाने के एक दिन बाद आया है। यह बात राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के सलाहकार अनवर गर्गश ने कही। अरबी भाषा में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में, गर्गश ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ़ की। उन्होंने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और 174 लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सबसे मुश्किल हालात में मच्छर की “प्रोफ़ेशनलिज़्म और नैतिक समझ” ने…
(अदिति खन्ना) लंदन, दो अक्टूबर ब्रिटिश भारतीय शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन का नाम सबसे कम उम्र में महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) का खिताब हासिल करने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया। लंदन की 11 वर्षीय स्कूली छात्रा ने पिछले सप्ताह 46वें शतरंज ओलंपियाड में इतिहास रचते हुए महिला ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की शतरंज खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। उज्बेकिस्तान के समरकंद में मिली उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने उनके नाम एक और रिकॉर्ड जोड़ दिया है।इससे पहले वह महज 10 वर्ष की…
इस बार 26 सितंबर 2026 से पितृपक्ष की शुरूआत हो रही है। आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पितृपक्ष की शुरूआत होती है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। क्योंकि इस दौरान पूर्वजों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रतिपदा तिथि से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्धकर्म जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वीलोक पर अपने वंशजों पर कृपा बरसाने हैं। इस दौरान विधि-विधान से किए गए श्राद्धकर्म से पितर…
बर्थडे हो या फिर शादी की सालगिरह पुरुषों के लिए बढ़िया गिफ्ट देने के लिए बहुत ही पापड़ बेलने पड़ते है। कई बार तो समझ नहीं आता कि अपने पसंदीदा पुरुष को क्या गिफ्ट दें। ऐसे में अगर आप भी कुछ तोहफा देने के लिए सोच रही हैं, तो आपको बता दें कि आप अमेजन पर मेंस के लिए शानदार स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं 5 बेस्ट स्मार्टवॉच फॉर मैन, जिसे आप खरीद सकते हैं।अगर महिलाएं किसी पुरुष को गिफ्ट में स्मार्टवॉच देना चाहती हैं, तो एक बार इन स्मार्टवॉच को जरुर खरीदें। आप 2000 रुपये के…
अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बेटे के साथ बिताया हर छोटा सा पल उनके लिए बेहद खास है। विक्की ने कहा कि बच्चे की हंसी, पहली बार रोना, नए एक्सप्रेशन और इशारों को देखना उनके लिए किसी जादुई अनुभव से कम नहीं है।विक्की कौशल ने कही ये बातहरित जवेरी ज्वेलर्स के यूट्यूब चैनल पर साझा की गई बातचीत में विक्की कौशल ने बताया कि पिता बनने के बाद आए बदलावों को शब्दों में समझाना आसान नहीं…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
