Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
(सागर कुलकर्णी) (अतिरिक्त जानकारी के साथ) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत कुछ श्रेणी में शरण चाहने वाले आव्रजकों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है…
सीएटल, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के सीएटल शहर स्थित ऐतिहासिक टावर ‘स्पेस नीडल’ के पास एक ‘फूड फेस्टिवल’ में सप्ताहांत हुई गोलीबारी में कम से कम तीन संदिग्ध शामिल थे। इस घटना में मारे गए तीन लोगों में एक संदिग्ध भी था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।सीएटल की एक किशोर अदालत में दाखिल दस्तावेज में पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि गोली चलाने वाले कम से कम तीन लोग थे। इनमें 15 वर्षीय आरोपी, उसका एक परिचित जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, और कम से कम एक अन्य अज्ञात संदिग्ध शामिल है। सीएटल पुलिस विभाग…
काहिरा, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका और ईरान के हमले रुकने के बाद मध्यस्थों ने दोनों देशों को एक बार फिर बातचीत की मेज पर लाने की दिशा में प्रगति हासिल की है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने स्वयं आगे बढ़कर बातचीत की पेशकश की है, ‘‘क्योंकि हम उन पर बहुत जोरदार हमला कर रहे हैं।’’ हालांकि, ईरान का कहना है कि फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है।ट्रंप ने सोमवार को राष्ट्रपति के विशेष विमान ‘एयर फोर्स वन’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका ने एक नया नियम लागू किया है जिसके तहत, शरण चाहने वालों को आव्रजन अधिकारियों के प्रारंभिक साक्षात्कार के बिना सीधे आव्रजन न्यायालयों में भेजा जाएगा। यह नियम मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया जिसका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के समक्ष लंबित आवेदकों की 14 लाख अर्जियों का जल्द से जल्द निपटारा करना है। यूएससीआईएस के निदेशक जोसेफ एडलो ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ अमेरिका की शरण (आश्रय) प्रणाली उन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है जिन्हें वास्तव में उत्पीड़न का भय है।यह…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 27 जुलाई भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अगले सप्ताह पहली बार अंतरिक्ष में चहल-कदमी (स्पेस वॉक) करेंगे। इस दौरान वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर सोलर एरे के उन्नयन, संचार एंटीना बदलने तथा कक्षीय प्रयोगशाला के संचालन को समर्थन देने के लिए नए डेटा और पावर केबल लगाने का कार्य करेंगे। केरल के पलक्कड़ से संबंध रखने वाले मेनन छह अगस्त से अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ तीन बार अंतरिक्ष में चहल-कदमी करेंगे।नासा ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इसके जरिए इस वर्ष के अंत में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रोल-आउट…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 28 जुलाई अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री एस. पॉल कपूर ने कहा है कि अमेरिका और भारत रक्षा तथा असैन्य परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं जिसमें विश्वसनीय कृत्रिम मेधा (एआई) तथा अर्थव्यवस्था को गति देने वाली अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है। कपूर ने यह बात हूवर इंस्टीट्यूशन में भारत पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन के दौरान कही। इस कार्यक्रम में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस और भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत डेविड सी. मुलफोर्ड ने भी भाग लिया।कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में…
काठमांडू, 27 जुलाई नेपाल के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा ने भारत के अपने समकक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत से मुलाकात की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने भारत और नेपाल के बीच न्यायिक आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।नेपाल के प्रधान न्यायाधीश शर्मा, न्यायमूर्ति सूर्यकांत के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत में थे। भारत यात्रा के दौरान शर्मा ने अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच न्यायिक प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उच्चतम न्यायालय के प्रवक्ता अर्जुन प्रसाद कोइराला ने यह…
कराची, 27 जुलाई पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का एक दूरदराज इलाका सुरक्षा बलों द्वारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ अभियान का प्रमुख केंद्र बन गया है। सोमवार को सुरक्षा बलों ने तीन और आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) द्वारा जारी आंकड़ों, सुरक्षा सूत्रों की पुष्टि और सरकारी मीडिया के अनुसार, छह जुलाई से अब तक मस्तुंग जिले में अलग-अलग अभियानों में कुल लगभग 140 चरमपंथी मारे जा चुके हैं।सरकार द्वारा संचालित रेडियो पाकिस्तान ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन और चरमपंथियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कॉर्प्स…
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज यानी की 28 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। हुमा कुरैशी ने अपनी दमदार एक्टिंग और मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम पाया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि साउथ और हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारनई दिल्ली में 28 जुलाई 1986 को हुमा कुरैशी का जन्म हुऐ था। इनके पिता का नाम सलीम कुरैशी था, जोकि रेस्टोरेंट के व्यवसाय से…
काहिरा, 27 जुलाई (एपी) पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान को बातचीत की मेज पर वापस लेने की कोशिश कर रहे मध्यस्थों को सकारात्मक संकेत मिले हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह संकेत ऐसे समय मिले हैं जब बढ़ते तनाव के बाद दोनों पक्षों ने हमले रोक दिए हैं।लेकिन पूरे क्षेत्र में हथियारबंद समूहों के छिटपुट हमलों ने अब भी तनावपूर्ण स्थिति को रेखांकित किया है। सऊदी अरब ने कहा कि उसने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा उसके पेट्रेलियम ठिकानों को निशाना बनाने के लिए गए ड्रोन हमलों को…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
