Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
पाकिस्तान में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले करीब 15 लाख बच्चों को एक साल के दौरान तकनीक के जरिए यौन शोषण या उत्पीड़न के कम से कम एक रूप का सामना करना पड़ा। एक नए अध्ययन से यह जानकारी प्राप्त हुई। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, यूनिसेफ, एकपैट इंटरनेशनल और इंटरपोल द्वारा सितंबर में संयुक्त रूप से प्रकाशित अध्ययन इस धारणा को चुनौती देता है कि ऑनलाइन शोषण मुख्य रूप से अजनबियों द्वारा किया जाता है।बच्चों ने जिन घटनाओं का जिक्र किया, उनमें से 85 प्रतिशत मामलों में आरोपी ऐसा व्यक्ति था, जिसे वे पहले से जानते थे। शोषण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सचिव केटी ज़कारिया ने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग अचानक खत्म कर दी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि 14 मिनट की इस ब्रीफिंग के दौरान वह कई बार लड़खड़ाईं। पोडियम पर आते ही उनकी जुबान फिसली और प्रशासन के कदमों को रेखांकित करते हुए कई असहज स्थितियां बनीं। 41 वर्षीय केटी ने शुरुआत में यह भूमिका सौंपने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शुरुआत में ही खुशी जताते हुए कहा राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने…
मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल आज कॉलिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और सोशल मीडिया जैसे कई जरूरी कामों के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाम पर जारी कोई अनजान सिम कार्ड आपको कानूनी परेशानी में डाल सकता है? अगर कोई व्यक्ति आपकी पहचान का इस्तेमाल करके सिम कार्ड लेता है या आपके नाम पर जारी नंबर का गलत कामों में उपयोग करता है, तो मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए समय रहते अपने नाम पर एक्टिव सभी मोबाइल नंबरों की जांच करना जरूरी है।सिम कार्ड के नियमों में क्यों बरतनी चाहिए सावधानी?दूरसंचार विभाग (DoT) ने…
वीकेंड आते ही दिल्ली की भागदौड़ से दूर किसी शांत और सुकून वाली जगह पर जाने का मन करता है। लेकिन इसमें बजट और समय दोनों ही बाधा बनते हैं। अगर आपके पास सिर्फ दो दिन का समय है और करीब 5000 रुपए का ही बजट है, तो आप दिल्ली-एनसीआर से कई बेहद खूबसूरत और शांत जगहों पर जाने का प्लान कर सकती हैं। वहीं इन ट्रिप के लिए लंबी छुट्टी और ज्यादा खर्च की भी जरूरत नहीं होगी। दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको एक ही ट्रिप में झील, जंगल, पहाड़ और हरियाली देखने को…
अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सड़क प्रदर्शन की खुले तौर पर आलोचना करना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर विरोध जताने के बाद अभिनेता को जान से मारने की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस और साइबर सेल में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने X पर धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर किए और साइबर अधिकारियों व मुंबई पुलिस से मदद मांगी।एक ईमेल, जो कथित तौर पर राज परिहार नाम के व्यक्ति ने भेजा था, उसमें अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था और दावा किया गया था कि भेजने वाला…
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को मिडल पावर (मध्यम शक्ति) कहना, उस परिभाषा के हिसाब से खुद को सीमित करना होगा। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फ़ोरम में एक पैनल चर्चा के दौरान, जयशंकर से पूछा गया कि भारत को मिडल पावर (मध्यम शक्ति) कहलाना क्यों पसंद नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि इससे कहीं ज़्यादा, भारत बीच में स्थित शक्ति (पावर इन द मिडल) है। उन्होंने मिडिल पावर (मध्यम शक्ति) के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिभाषा का भी ज़िक्र किया, जिसमें इसे “दूसरों को सशक्त बनाने की क्षमता रखने वाले…
ऑस्कर विजेता निर्देशक ग्रेटा गेरविग (Greta Gerwig) की अत्यधिक प्रतीक्षित फैंटेसी फिल्म ‘नार्निया: द मैजिशियन नेफ्यू’ (Nroria: The Magician’s Nephew) का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लेड ज़ेपेलिन के मशहूर गाने ‘स्टेयरवे टू हेवन’ पर आधारित इस फुटेज ने सी.एस. लुईस (C.S. Lewis) की जादुई दुनिया को एक साइकेडेलिक और भव्य अंदाज में पेश किया है। हालांकि, ट्रेलर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस की राय बंटी हुई है और इसकी तुलना सीधे मार्वल की सुपरहीरो फिल्मों से की जाने लगी है। इसमें मेरिल स्ट्रीप ने असलान को आवाज़ दी है, एम्मा मैकी भविष्य की व्हाइट…
पंजाब पुलिस और मुंबई एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के एक संयुक्त ऑपरेशन में ‘मैड संधू मर्डर केस’ के मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने जोबनप्रीत के पास से तीन पिस्तौल, पांच मैगज़ीन और 11 कारतूस बरामद किए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि उसने विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर शूटर्स को हथियार सप्लाई किए, फंडिंग का इंतज़ाम किया और लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया। उसने तरनतारन ज़िले में रंगदारी के लिए फायरिंग…
कोलंबो की लगातार कूटनीतिक और कानूनी कोशिशों के बाद, सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई हिंदू प्रवासी वर्कर अनोझन शिवरासा को सुनाई गई मौत की सज़ा रद्द कर दी है। उन्हें यह सज़ा इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाले एक फ़ेसबुक कमेंट के लिए दी गई थी। श्रीलंकाई न्यूज़ आउटलेट ‘न्यूज़वायर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेशी रोज़गार और पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार (14 अक्टूबर) को जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने (13 अक्टूबर को) मौत की सज़ा रद्द कर दी है। शिवरासा (24)…
पश्चिम एशिया में सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। मिसाइलों और ड्रोन से हमले हो रहे हैं, तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की धमकियां दी जा रही हैं और जवाब में यमन पर सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की ताबड़तोड़ बमबारी ने पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया है। हम आपको बता दें कि सऊदी अरब के धहरान शहर में दुनिया की प्रमुख तेल कंपनियों में शामिल सऊदी अरामको के प्रशासनिक परिसर पर मिसाइल हमले के बाद इमारत में आग लग गई। उधर, सऊदी गठबंधन ने…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
