Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
योषिता सिंह न्यूयॉर्क, सात अगस्त बोस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय भारत के स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस अवसर पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो भारत और अमेरिका के बीच मजबूत साझेदारी को भी प्रदर्शित करेंगे। ‘फाउंडेशन ऑफ इंडियन-अमेरिकन्स’ (एफआईए)- न्यू इंग्लैंड द्वारा नौ अगस्त को बोस्टन में 5वीं ‘इंटरनेशनल इंडिया डे परेड’ आयोजित की जाएगी।इसे न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में भारत के स्वतंत्रता दिवस, उसकी सांस्कृतिक विरासत और भारत-अमेरिका की स्थायी मित्रता के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जाता है। एफआईए-न्यू इंग्लैंड ने बृहस्पतिवार को…
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, सात अगस्त अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन और जेसिका मेयर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर अपनी चहलकदमी सफलतापूर्वक पूरी कर ली। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के पावर चैनल में तकनीकी उन्नयन किट स्थापित करने का काम किया, जिससे भविष्य में अतिरिक्त सौर पैनल लगाए जा सकेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन के उन्नयन की कड़ी में यह 281वीं चहलकदमी थी।यह अंतरिक्ष में जेसिका मेयर की छठी और अनिल मेनन की पहली चहलकदमी थी। चहलकदमी बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर तीन मिनट पर शुरू हुई और बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे…
इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta) को युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने मेटा को अपने सोशल मीडिया मंचों के दुष्परिणामों से निपटने के लिए 56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹4,700 करोड़ से अधिक) का भुगतान करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश ब्रायन बीडशाइड ने बृहस्पतिवार देर रात यह फैसला सुनाया। फैसले के अनुसार, इस भारी राशि का सबसे बड़ा हिस्सा यानी 42 करोड़ डॉलर युवाओं के मानसिक उपचार से जुड़ी सेवाओं पर खर्च किया जाएगा। वहीं, शेष राशि अगले…
इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा। पहली नजर में यह प्रदर्शन बर्मिंघम 2022 के 61 पदक से कमजोर दिख सकता है, लेकिन आंकड़े अलग कहानी बताते हैं। इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल शामिल थे, जबकि बर्मिंघम में 19 खेल खेले गए थे। बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल ग्लासगो गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जिनसे 2022 में भारत को 30…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे। पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह 18 जून को हस्ताक्षरित ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ के तहत अमेरिका और ईरान को फिर से वार्ता की मेज पर लाने के लिए ‘‘हरसंभव प्रयास’’ कर रहा है। शरीफ छह से आठ अगस्त तक होने वाली इस यात्रा के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।विदेश कार्यालय (एफओ) ने…
रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने अपने नाम कर ली है। फिनाले में उन्होंने शिवांगी जोशी को हराकर जीत हासिल की। पूरे सीजन के दौरान दोनों के बीच कभी अच्छी दोस्ती तो कभी तीखी बहस देखने को मिली। कई मौकों पर शिवांगी ने खुद को ‘टीवी क्वीन’ बताया था और एक बार यह भी कहा था कि अगर श्रेया शो जीत गईं तो वह अपना नाम बदल लेंगी।जीत के बाद वायरल हुआ वीडियोट्रॉफी जीतने के बाद श्रेया कालरा अपनी जीत का जश्न मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।…
जापान के हिरोशिमा शहर में अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु बम हमले की बृहस्पतिवार को 81वीं बरसी मनाई गई। इस अवसर पर शहर के महापौर काजुमी मात्सुई ने प्रमुख शक्तियों द्वारा युद्ध का सहारा लेने की आलोचना की और परमाणु हथियारों को प्रतिरोधक क्षमता के साधन के रूप में उचित ठहराने की प्रवृत्ति समाप्त करने का आह्वान किया। हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में आयोजित समारोह में अपने शांति संदेश में मात्सुई ने कहा कि परमाणु हथियारों की अमानवीयता को कम करके आंकना और अपनी समृद्धि के लिए बल प्रयोग को स्वीकार करना हिंसक प्रतिशोध के ऐसे चक्र को जन्म दे…
टीवी कलाकार ऋत्विक धनजानी का कहना है कि रियलिटी शो कलाकारों को तुरंत पहचान, प्रसिद्धि और पैसा दिलाते हैं। धनजानी ‘नच बलिये 6’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे शो की मेजबानी भी की है।अभिनेता (37) अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह इस शो के छठे और दसवें सीजन में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनजानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, रियलिटी टीवी आपको पहचान,…
टीवी एक्टर कुशाल टंडन एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नाम लगातार ‘लॉकअप 2’ से जुड़ रहा था और अब उन्होंने खुद इस पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है। कुशाल ने सोशल मीडिया पर एकता कपूर को टैग करते हुए फीस की मांग कर डाली, जिसका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शनहाल ही में कुशाल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए थे। शो खत्म होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शिवांगी धीरे से कुशाल का नाम लेती…
टॉम हॉलैंड स्टारर मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पिक्सर की ‘टॉय स्टोरी 5’ को पीछे छोड़ते हुए यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रिलीज के महज सात दिनों में दुनिया भर में अनुमानित $1.155 बिलियन (₹10,100 करोड़ से अधिक) का शानदार बिजनेस कर लिया है। भारत में भी फ़िल्म का शानदार प्रदर्शन जारी रहा; हफ़्ते के दिनों (वीकडे) में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के बावजूद यह फ़िल्म 400…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
