Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
दुबई, सात अगस्त (एपी) ईरान के एक प्रमुख सांसद ने शुक्रवार को सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए संयुक्त रक्षा समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि यह रियाद को सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत इनमें से किसी एक भी देश पर किए गए हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य इब्राहिम रेजाई ने ‘एक्स’ पर इस समझौते की आलोचना की।उन्होंने पोस्ट में कहा,…
बीजिंग, सात अगस्त इजराइल ने चीन में अपना एक वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया है। यह कदम दोनों देशों के बीच संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। तनाव की वजह चीन का ईरान और अरब देशों के करीब आना तथा पश्चिम एशिया की अपनी व्यापक नीति में बदलाव करना बताया जा रहा है।हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक खबर में कहा गया है कि इजराइल ने चेंगदू स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया है। इस दूतावास ने पिछले महीने अपना कामकाज रोक दिया था। बुधवार को प्रकाशित एक पत्र में निवर्तमान इजराइली महावाणिज्यदूत गादी…
लोकतांत्रिक राजनीति में कई बार छोटे चुनाव भी बड़े संदेश दे जाते हैं। विधानसभा उपचुनावों को लंबे समय तक केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया माना जाता रहा है। सामान्य धारणा यही रही कि जिस राज्य में जिस दल की सरकार होती है, प्रशासनिक बढ़त, संगठनात्मक शक्ति और सत्ता के प्रभाव के कारण वही दल उपचुनाव आसानी से जीत जाता है। इसी कारण उपचुनावों के परिणामों को व्यापक राजनीतिक संकेतक के रूप में कम ही देखा जाता था किंतु पिछले कुछ वर्षों में यह धारणा तेजी से बदली है। अब उपचुनाव केवल एक सीट का फैसला नहीं करते…
1999 के कारगिल युद्ध की गाथा को भारतीय सिनेमा ने कई बार भुनाया है, लेकिन नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इस ऐतिहासिक लड़ाई के उस पहलू को सामने लाती है, जिसकी चर्चा अक्सर कम होती है—इंडियन एयर फोर्स (IAF) का ऐतिहासिक हाई-एल्टीट्यूड कॉम्बैट मिशन। ‘असुर’ फेम डायरेक्टर ओनी सेन के निर्देशन में बनी यह सीरीज ‘गोल्डन एरो स्क्वाड्रन’ के पराक्रम और वॉर ज़ोन के पीछे की मानवीय संवेदनाओं को बेहद ईमानदारी से पर्दे पर उतारती है।कहानी और प्लॉट: 18,000 फीट की ऊंचाई पर IAF का शौर्ययह सीरीज 1999 में कारगिल की बर्फ़ीली और दुर्गम पहाड़ियों में 16,000…
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर रोहित सुचांती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित पुराने रिश्ते को लेकर पॉडकास्टर अमन गांधी ने कुछ दावे किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अमन गांधी ने एक बातचीत में दावा किया कि शिवांगी और रोहित कुछ समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरी आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया।अमन गांधी ने बताया ब्रेकअप की वजहअमन के मुताबिक, दोनों के रिश्ते में समय के साथ कुछ परेशानियां आने लगी थीं। उन्होंने दावा किया कि शिवांगी…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक के बहुचर्चित कानूनी विवाद में एक नया मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में दाखिल अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अर्जी वापस लिए जाने के बाद अदालत ने इस मामले का औपचारिक रूप से निपटारा कर दिया है।विजय और संगीता के तलाक के मामले से जुड़ी घटनाएँसंगीता ने फरवरी में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। अपनी अर्जी में उन्होंने आरोप लगाया कि विजय का एक महिला अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (विवाह-बाहर संबंध) था, जिसके बारे में उन्हें…
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया इकाई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये दोनों घटनाएं बृहस्पतिवार को दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुईं।सरकार टीटीपी आतंकवादियों के लिए ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान के आजम वारसक इलाके में आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमला करने का प्रयास किया। आईएसपीआर ने बताया कि सैनिकों…
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पति और एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने का ऐलान करने के बाद अब आकांक्षा अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बदलाव करना चाहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम और मेटा इंडिया से अपना यूजरनेम बदलने में मदद मांगी है। फिलहाल उनका इंस्टाग्राम हैंडल “Akankshagkhanna” है, लेकिन अब वह इसमें से गौरव खन्ना का सरनेम हटाना चाहती हैं।इंस्टाग्राम के नियमों की वजह से नहीं बदल पा रहीं यूजरनेमआकांक्षा चमोला ने शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह कई कोशिशों के बाद भी अपना यूजरनेम…
भारत में सोशल मीडिया को जिस तरह से बहुत बार गलत तरीके से इस्तेमाल करने की घटनाएं सामने आती है उसको देखते हुए इसके इस्तेमाल से जुड़े नियम अब पहले से कहीं ज्यादा सख्त होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए नए अनुपालन यानी दिशा-निर्देश लागू किए हैं, जिनके बाद Instagram, X (पहले Twitter) और YouTube जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बेहद कम समय के भीतर कार्रवाई करनी होगी।यहाँ पर कार्रवाई करने का मतलब किसी आपत्तिजनक सामग्री को इन्टरनेट से हटाना है। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील या गंभीर नुकसान पहुंचाने…
वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर बैठने वाले व्यक्ति को दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता माना जाता है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीतियों और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से खुद ही ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं कि आज व्हाइट हाउस में बैठे होने के बावजूद वह दुनिया के सबसे मजबूर नेताओं में से एक नजर आ रहे हैं। छह महीने से जारी ईरान युद्ध ने ट्रंप को ऐसे रणनीतिक चौराहे पर ला खड़ा किया है, जहां हर रास्ता उनकी राजनीतिक और कूटनीतिक विफलता की कहानी लिखता दिखाई देता है। यदि वह ओमान की मध्यस्थता में तैयार…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
