Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
रॉ चीफ पराग जैन के ढाका पहुंचने की खबर सुनते ही पाकिस्तानी आईएसआई के पांव तले जमीन खिसक गयी है। हम आपको बता दें कि बांग्लादेश में पाकिस्तान की बढ़ती सक्रियता और ढाका के सैन्य व खुफिया तंत्र से उसके बढ़ते संपर्क के बीच भारत की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का वहां पहुंचना बेहद अहम माना जा रहा है। भले ही इस यात्रा को नियमित सुरक्षा संवाद बताया जा रहा हो, लेकिन इसका समय और मौजूदा क्षेत्रीय हालात इसे खास बना देते हैं। भारत साफ तौर पर बांग्लादेश के बदलते राजनीतिक और सुरक्षा समीकरण पर नजर रख रहा है।रिपोर्टों के…
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 11 अगस्त अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ‘स्पाइनल इम्प्लांट’ नामक कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को फर्जी परामर्श शुल्क के नाम पर सर्जन को रिश्वत देने और बदले में कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल कराने के मामले में चार महीने कारावास की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कैम्ब्रिज निवासी आदित्य हुमाद (41) को जेल की सजा पूरी करने के बाद एक साल तक निगरानी में रहना होगा।हुमाद को 9,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा। हुमाद ने स्वास्थ्य सेवाओं में रिश्वतखोरी पर रोक संबंधी कानून के उल्लंघन की…
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज यानी की 11 अगस्त को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनको इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। सुनील शेट्टी को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। प्यार से लोग सुनील शेट्टी को ‘अन्ना’ कहते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारकर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को सुनील शेट्टी का जन्म हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था और यहीं से उन्होंने…
अमेरिका में वायु सेना मामलों के पूर्व मंत्री फ्रैंक केंडल ने कहा है कि वह अपनी ‘सुरक्षा मंजूरी’ (गोपनीय और संवेदनशील जानकारी तक पहुंच की आधिकारिक अनुमति) बहाल कराने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को यह आरोप लगाते हुए केंडल की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी कि उन्होंने कतर द्वारा उपहार में दिए गए उस विमान से संबंधित संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक की थी, जिसका इस्तेमाल अब ‘एयर फोर्स वन’ के रूप में किया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में वायु सेना मामलों के मंत्री…
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 11 अगस्त अमेरिका जल्द ‘ग्रीन कार्ड’, नागरिकता और शरण समेत विभिन्न आव्रजन लाभों के लिए ऑनलाइन आवेदन को अनिवार्य करने जा रहा है जिसका मकसद कामकाज को अधिक कुशल बनाना और संचालन लागत को कम करना है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने सोमवार को ‘फेडरल रजिस्टर’ में प्रकाशित एक नए नियम में कहा कि अब ऐसे किसी भी प्रपत्र को ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा, जो कम से कम 180 दिनों से इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल करने के लिए उपलब्ध है। इसके तहत ऐसी प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से एजेंसी कम से…
नेपाल सरकार 1816 की मूल सुगौली संधि को ढूंढ नहीं पा रही है, जिसने ब्रिटिश भारत के साथ हिमालयी देश की सीमा निर्धारित की थी। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘द काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार प्रतिनिधि सभा में एक सवाल के जवाब में खनाल ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि नेपाल के पास ब्रिटेन के साथ हुई इस संधि की आधिकारिक प्रति है या नहीं।उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत और चीन के बीच लिपुलेख व्यापार मार्ग को फिर से खोलने पर हुए समझौते…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 10 अगस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के अंत में अमेरिका की यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क अभियान का हिस्सा है। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) नामक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।इसका आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूस फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (एएचईएडी) कर रहा है। कार्यक्रम में 5,000 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां भी होंगी।एएचईएडी फोरम…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 10 अगस्त अमेरिका ने सोमवार को घोषणा की कि उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लापरवाही से वाहन चलाने से लेकर यौन उत्पीड़न तक कई तरह के अपराधों के कारण 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि ये वीजा लगातार की जाने वाली जांच के तहत रद्द किए गए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वीजा पाने वाले लोग इसकी शर्तों का पालन करें और अमेरिकियों के लिए खतरा न बनें। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के विदेश विभाग…
के जे एम वर्मा बीजिंग, 10 अगस्त चीन ने सोमवार को भारत द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं को आधिकारिक भारतीय मानचित्र पर उनके मानक भारतीय नामों के साथ दर्ज किए जाने के फैसले को ‘‘अवैध और अमान्य’’ करार दिया। भारत की हालिया घोषणा पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, ‘‘चीन, भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित ‘अरुणाचल प्रदेश’ को मान्यता नहीं देता।’’ उन्होंने विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपने जवाब में कहा, ‘‘भारत द्वारा चीन में लंबे समय से प्रचलित नामों…
लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के जोरदार भूकंप में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश के पश्चिमी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए और लोगों को घबराहट में अपने घरों एवं इमारतों से बाहर निकलने को मजबूर होना पड़ा।भूकंप में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। भूकंप के झटके पड़ोसी इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किये गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
