Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
लो कर लो बात! सीमा विवाद को लेकर भारत पर लगातार सवाल उठाने वाला नेपाल खुद उस ऐतिहासिक दस्तावेज की मूल प्रति नहीं ढूंढ़ पा रहा है, जिसके आधार पर उसकी सीमाओं की बुनियाद तैयार हुई थी। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद में स्वीकार किया है कि सरकार को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं है कि 1816 की सुगौली संधि की आधिकारिक मूल प्रति उसके पास मौजूद है या नहीं। राष्ट्रीय अभिलेखागार में कुछ संबंधित दस्तावेज होने की जानकारी जरूर है, लेकिन वे वास्तविक आधिकारिक संधियां हैं या उनकी प्रतियां, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।यह खुलासा…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज यानी की 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक समय ऐसा था, जब सारा अली खान का वजन काफी ज्यादा था, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे से अपने वेट कम किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस सारा अली खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारमुंबई में 12 अगस्त 1995 को सारा अली खान का जन्म हुआ था। उनके बचपन का नाम सारा सुल्तान था और बाद में प्रोफेशनल…
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 12 अगस्त अमेरिका की सीनेट के सदस्य के एक द्विदलीय समूह ने 14वें दलाई लामा के जीवनकाल के बाद भी तिब्बत के मुद्दे के प्रति अमेरिकी समर्थन जारी रखना सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पेश किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एवं ओरेगन से सीनेटर जेफ मर्कले और इडाहो से सीनेटर जिम रिश (रिपब्लिकन पार्टी) ने हाल में अमेरिकी सीनेट में ‘अश्योरिंग द फ्यूचर ऑफ तिब्बत एक्ट’ (तिब्बत का भविष्य सुनिश्चित रखने संबंधी विधेयक- एएफटीए) पेश किया। विधेयक में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) को तिब्बती लोगों के वैध प्रतिनिधि और दलाई लामा द्वारा स्थापित शासन व्यवस्था…
उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह से भी कम समय में बुधवार को दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उसके पड़ोसी देशों ने यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि यह परीक्षण दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रस्तावित संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में किया गया है जिसे उत्तर कोरिया अपने खिलाफ हमले की तैयारी के तौर पर देखता है।दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय वोनसान क्षेत्र से सुबह करीब छह बजे दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल ने 700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। उसने कहा कि अमेरिका…
इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली के पास बुधवार को खराब समुद्री परिस्थितियों के बीच एक यात्री नौका में आग लग गई, जिसके बाद बचाव दल आग पर काबू पाने और नौका में सवार अन्य लोगों को बचाने में जुटा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल और आसपास से गुजर रहे जहाजों ने अब तक 106 लोगों को बचा लिया है तथा नौका से अन्य 25 लोगों को भी सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। माताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मोहम्मद हरियादी ने कहा, ‘‘सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता…
न्यूयॉर्क की एक महिला ने मानव तस्करी की उस अंतरराष्ट्रीय साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है जिसके तहत मुख्य रूप से भारत के लोगों को उत्तरी सीमा के रास्ते अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराया जाता था। न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग की रहने वाली 43 वर्षीय स्टेसी टेलर जनवरी 2025 में मानव तस्करी के एक प्रयास में शामिल थी जो सफल नहीं हो सका। इस प्रयास के तहत भारत के लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में लाया जा रहा था।अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिका के सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने 20 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क के चुरुबुस्को…
जिम्बाब्वे की करिबा झील में एक नौका के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, 90 लोगों को ले जाने में सक्षम नौका में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे।उसने बताया कि 77 लोगों को बचाकर झील के एक छोटे द्वीप पर पहुंचा दिया गया है एवं उन्हें वापस लाने के लिए नौकाएं भेजी जा रही हैं। जिम्बाब्वे के सरकारी प्रसारक ‘जेडबीसी’ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेज गति वाली कुछ नौकाएं झील में पलटी…
अमेरिका की एक संघीय अदालत सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप स्वीकार करने वाले निखिल गुप्ता को 20 नवंबर को सजा सुनाएगी। न्यूयॉर्क के ‘सदर्न डिस्ट्रिक्ट’ की संघीय अदालत ने गुप्ता को सजा सुनाने के लिए पहले 25 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन ‘‘हत्या की साजिश के कथित तौर पर निशाने पर रहे व्यक्ति’’ के अनुरोध के बाद सुनवाई टाल दी गई। अदालती दस्तावेजों में पीड़ित का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन पन्नू के वकील ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कथित रूप से सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश…
ईरान-अमेरिका संघर्ष को खत्म कराने के लिए जारी मध्यस्थता प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी ने मंगलवार को तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से वार्ता की। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया था कि नकवी मंगलवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के लिए रवाना हुए थे।बाद में ‘आईआरएनए’ ने ‘एक्स’ पर नकवी की अराघची से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की। पाकिस्तानी एवं ईरानी अधिकारियों ने अबतक इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया है। इससे एक महीने पहले ईरान के…
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी शुल्क की धमकी से उत्पन्न मुद्दे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपस में सुलझा लेंगे। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो की यह टिप्पणी अमेरिकी सीनेट द्वारा एक विधेयक पारित किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। इस विधेयक में अमेरिकी राष्ट्रपति को रूसी तेल के शीर्ष पांच खरीददारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया है।इसमें यह दलील दी गई है कि ऐसा व्यापार सीधे तौर पर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करता है।…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
