Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
पश्चिम एशिया संघर्ष के वार्ताकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कुछ दिन पहले गाजा में युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका समर्थित 15-सूत्रीय समझौते को खारिज कर दिया था। सोमवार को यह बैठक करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली।इससे पहले, कुशनर ने मिस्र में हमास नेता के साथ करीब दो घंटे की बैठक की थी। अमेरिका अब इजरायल से इस समझौते के मसौदे को मंजूरी देने के लिए…
योषिता सिंह संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित संरा पदक से सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान में संरा मिशन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के ‘ब्ल्यू हेलमेट्स’ के लिए गर्व का पल। जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों समेत 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए संरा पदक से सम्मानित किया गया।” इसमें यह भी कहा गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन…
रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के नाफ्टोगैस समूह के संयंत्रों पर 13 बार हमले किए और साल की शुरुआत से अब तक उसके परिसरों को लगभग 300 बार निशाना बनाया है। सरकारी ऊर्जा कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रूस ने पिछले चार साल में बार-बार यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर हमले किए हैं।मॉस्को को उम्मीद है कि कड़ाके की ठंड के महीनों में आम लोगों को बिजली और पानी की सुविधा न देकर वह यूक्रेन की लड़ने की इच्छाशक्ति को कमजोर कर देगा। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस सर्दियों के मौसम का हथियार की तरह इस्तेमाल कर…
मेटा के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा से जुड़े हजारों मुकदमों में से कैलिफोर्निया में इस सप्ताह शुरू होने वाली सुनवाई को सबसे महत्वपूर्ण मामलों में से एक माना जा रहा है। अमेरिका के कई राज्य मेटा से व्यापक वित्तीय हर्जाने की मांग कर रहे हैं जो सैद्धांतिक रूप से 1.4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर तक हो सकता है। इसके अलावा राज्यों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के संचालन के तरीके में बदलाव की भी मांग की है।मुकदमे में सोशल मीडिया कंपनी पर युवा मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। राज्यों का कहना है कि मेटा ने…
म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख (सैन्य शासक) वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टीवी चैनल एमआरटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग सोमवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजधानी नेपीतॉ से रूस के लिए रवाना हुए।वह राष्ट्रपति पुतिन और अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों पर चर्चा करेंगे। रूस और…
(फोटो के साथ) (शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 17 अगस्त भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ को सोमवार को यहां राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने एक विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की। यह समारोह शीतल निवास में आयोजित किया गया। जनरल सेठ नेपाली सेना के जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रविवार को नेपाल पहुंचे थे।राष्ट्रपति पौडेल के सचिवालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन…
पश्चिम एशिया मामलों के वार्ताकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर रहे हैं। नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका समर्थित 15-सूत्री समझौते को खारिज कर दिया था। बैठकों के हालिया दौर में, अमेरिका समझौते की रूपरेखा के लिए इजराइल की मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रहा है।इसमें बहुत कुछ दांव पर लगा है, जिसमें गाज़ा में लगभग 20 लाख फलस्तीनियों की जिंदगी, तबाह हुए इलाके का पुनर्निर्माण और उस इलाके पर भविष्य का नियंत्रण शामिल है। प्रस्तावित समझौते के…
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दो शादियां टूटने के बाद अब 53 साल की उम्र में अनुराग कश्यप की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हुई है। वह लंबे समय से शुभ्रा शेट्टी के साथ रिश्ते में हैं।दोनों अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं और बेंगलुरु में साथ रह रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग से शुभ्रा के साथ शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि शुभ्रा शादी में विश्वास नहीं रखती…
बिहार में जन सुराज पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच जो राजनीतिक खिचड़ी पकने की चर्चा है, वह उत्तरप्रदेश की राजनीति से अभिप्रेरित है। चूंकि प्रशांत किशोर मशहूर चुनावी रणनीतिकार भी हैं और लगभग सभी प्रमुख पार्टियों के रणनीतिक घाटों की पानी का स्वाद चख चुके हैं, इसलिए उनसे जुड़ी इस आशय की चर्चा भी अनायास नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सामाजिक न्याय क्रांति और मंडल बनाम कमंडल की मतलबी राजनीति की कड़ी में जहां उत्तरप्रदेश में चार-चार बार दलित नेत्री सुश्री मायावती को मुख्यमंत्री बनने…
ऐतिहासिक लालकिले की प्राचीर केवल पत्थरों की एक संरचना नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्र भारत के उतार-चढ़ाव, उसकी आकांक्षाओं, उसकी नियति और उसके सामूहिक संकल्पों की मूक गवाह रही है। हर वर्ष 15 अगस्त को इस प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री जब राष्ट्र को संबोधित करते हैं, तो वह केवल एक औपचारिक भाषण नहीं होता, बल्कि वह आने वाले समय के लिए देश का नीतिगत और वैचारिक रोडमैप होता है। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी ऐतिहासिक प्राचीर से वर्ष 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का जो अटूट संकल्प दोहराया है, वह…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
