Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
मलयालम सिनेमा के ‘कंपलीट एक्टर’ और दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मोहनलाल (Mohanlal) ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। 66 वर्षीय सुपरस्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक साथ अपनी 7 नई फिल्मों की लाइनअप की घोषणा करके भारतीय सिनेमा में हलचल मचा दी है। इस मेगा लाइनअप में प्रियदर्शन से लेकर जीतू जोसेफ तक मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और बड़े निर्देशकों के नाम शामिल हैं। उन्होंने विष्णु मोहन, अनूप सत्यन, प्रियदर्शन और अन्य फिल्ममेकर्स के साथ काम करने की पुष्टि की। एक्टर ने इन प्रोजेक्ट्स को रोमांचक कहानियों और खास कोलैबोरेशन का…
दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने अमेरिका के अनुरोध पर अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सैन्य अभ्यास में कटौती के आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।दोनों देशों का ग्रीष्मकालीन ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास सोमवार सुबह शुरू हुआ था और इसे 11 दिनों तक चलना था लेकिन ट्रंप ने अपने रक्षा मंत्री को इसे ‘‘काफी हद तक कम’’ करने का आदेश दिया। ट्रंप ने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन…
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन (यूएनएएमए) ने शैक्षणिक केंद्र के पास बच्चों के घायल होने की पुष्टि की है।संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, घायल बच्चों की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया था कि सोमवार को एक हथगोले से हुए विस्फोट में ‘‘कई बच्चे’’ घायल हुए हैं और मामले की जांच की जा रही…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले 20 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले अंतिम क्षणों में हुए समझौते के बाद लिया गया। ट्रंप की सोशल मीडिया मंच पर की गई इस घोषणा से आगे की बातचीत के लिए समय मिल गया है।इस कदम से फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और कड़वाहट आने से बच गई है। ट्रंप ने शुल्क…
मंगलवार (18 अगस्त) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैप की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को ‘अमेरिका का नया इलाका’ बताया गया है। यह कदम ईरान के साथ इस अहम समुद्री रास्ते को लेकर चल रहे तनाव के बीच उठाया गया है। यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा रहा है; यह दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई के लिए एक बहुत ज़रूरी समुद्री रास्ता है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिना किसी अतिरिक्त टिप्पणी के अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर यह मैप शेयर किया। पिछले हफ़्ते…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की धमकी है क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ईरान के साथ समझौते की उसकी कोशिशों से नाराज हैं। क्षेत्र में तैनात दो अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ओमान से कहा है कि वह उस समझौते के कुछ हिस्सों का विरोध करता है जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।इस समझौते में तेल और प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति के लिए अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य का ईरान और ओमान द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधन करना भी…
सोमालिया के दक्षिण-पश्चिमी शहर बैदोआ में सैनिकों और मिलिशिया के बीच हुई झड़प में कम से कम चार नागरिकों समेत कई लड़ाके मारे गए और 98 अन्य घायल हुए। अस्पताल के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। झड़प सोमवार तड़के उस समय शुरू हुई, जब मिलिशिया समूहों ने शहर के बाहरी इलाकों में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया।सोमाली अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 30 हमलावर मारे गए, जबकि दक्षिण-पश्चिम राज्य के अधिकारियों ने करीब 50 हमलावरों के मारे जाने का दावा किया। इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। बे क्षेत्रीय अस्पताल के आपातकालीन…
भारत ने मंगलवार को बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया। साथ ही फलस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतन समर्थन की पुष्टि भी की। विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने यह जानकारी दी।रंगनाथन विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीज़ा तथा प्रवासी भारतीय मामले की सचिव हैं और 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फलस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। रंगनाथन ने मंगलवार को फलस्तीन की विदेश और प्रवासी मामलों की मंत्री वारसेन अघाबेकियन शाहीन से मुलाकात की और ‘गाजा में गंभीर…
(अदिति खन्ना) लंदन, 18 अगस्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने रूस की चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति करने के लिए ब्रिटेन को गंभीर ‘‘परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी थी। लंदन स्थित रूसी दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन रूस-यूक्रेन संघर्ष में ‘‘सहयोगी और सह-अपराधी’’ के रूप में काम कर रहा है।रूस ने खुद पर हुए यूक्रेन के हमलों को आतंकवादी हमले बताया था। बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन रूस के राष्ट्रपति…
ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी का अगला रूप व्यक्ति की अनुमति से उसके कंप्यूटर पर चल रही गतिविधियों, बैठकों और बातचीत को समझकर काम में मदद कर सकता है।हाल ही में जेड फेलोज के संस्थापक कोरी लेवी के साथ बातचीत में ऑल्टमैन से पूछा गया कि ऐसा सहायक कब वास्तव में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने करीब छह महीने का अनुमान दिया। हालांकि, यह किसी नए उत्पाद की घोषणा या तय समयसीमा नहीं है। ऑल्टमैन ने न तो किसी खास उत्पाद का नाम बताया है और न ही…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
